A2Z सभी खबर सभी जिले कीCOVID-19InsuranceLok Sabha Chunav 2024Technologyअन्य खबरेउत्तर प्रदेशमुरादाबाद

एवरग्रीन पब्लिक इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस प्रवक्ता नजबुल हसन ने किया ध्वजारोहण

  1. FB IMG 1786972086188

रिपोर्टर नूर मोहम्मद मुरादाबाद

कुन्दरकी। कुन्दरकी नगर के चकफाजलपुर रोड पर स्थित एवरग्रीन पब्लिक इंटर कॉलेज में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रवक्ता नजबुल हसन द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 15 अगस्त 1947 का दिन हमें वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है। उन्हीं की बदौलत आज हम आजाद देश में सांस ले रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि आज का दिन केवल इतिहास को याद करने का नहीं, बल्कि वर्तमान और भविष्य की दिशा तय करने का भी है। पिछले 79 वर्षों में भारत ने विज्ञान, तकनीक, शिक्षा और अर्थव्यवस्था में उल्लेखनीय प्रगति की है। हमारा कर्तव्य है कि

हम संविधान के मूल्यों का सम्मान करें, देश की एकता-अखंडता बनाए रखें और एक सशक्त, शिक्षित व आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान दें। हमारे छात्र-छात्राएं ही आने वाले कल के भारत का भविष्य लिखेंगे। ध्वजारोहण के उपरांत कक्षा 1 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नन्हें बच्चों ने देशभक्ति गीत, कविता और समूह नृत्य से समां बांध दिया। सभी ने तालियों से बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षिका मारिया जावेद ने किया। कार्यक्रम के अंत में प्रवक्ता शाहनवाज हैदर ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए छात्र-छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद सभी को मिठाई वितरित की गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रवक्ता नजबुल हसन, शिक्षक शाहनवाज हैदर, पुष्पेंद्र सिंह, अर्पित सिंह, राजू सिंह, अली अब्बास, राजदा नूरी, शमा, शबीना परवीन, वीर वाला, नमरा, फिजा, शबनम परवीन, मारिया जावेद, मीना सहित समस्त कॉलेज स्टाफ उपस्थित रहा।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!