A2Z सभी खबर सभी जिले की
Trending

सिडकुल की कंपनी में हुई चोरी का खुलासा,एक ही नाम के दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

पंकज कथूरिया जिला संवाददाता 

बाहादराबाद हरिद्वार

                   (उत्तराखंड) 

Vande Bharat,August 16, 2026

IMG 0433 2df6e35f 4f85 40e7 a638 07272a5ba21b 6

हरिद्वार। बीती 14 अगस्त की रात सिडकुल की एक कंपनी में हुई चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इत्तेफाक देखिए कि दोनों ही आरोपी एक ही नाम के है।

पुलिस के मुताबिक कुलदीप पुत्र महेंद्र निवासी केबिन केयर कंपनी सिडकुल ने पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए बताया कि 14 अगस्त की रात कुछ अज्ञात लोगों ने कंपनी के अंदर से तार, मोटर व अन्य सामान चोरी कर लिया है।तहरीर के आधार पुलिस ने मामला दर्ज कर रविवार को सूर्य नगर कॉलोनी के तिराहे के पास चैकिंग के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया गया। तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से चोरी का माल बरामद कर लिया गया है।

पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम साहिल पुत्र समीम निवासी कस्बा स्योहारा, बिजनौर हाल पता रोशनाबाद व साहिल पुत्र शहजाद निवासी रोशनाबाद थाना सिडकुल, हरिद्वार बताया।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!