A2Z सभी खबर सभी जिले की

राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता की आयोजन को लेकर बैठक की गई।

मुंगेर

बिहार मुंगेर: किला परिसर स्थित इंडोर स्टेडियम में मुंगेर जिला योग संघ के अध्यक्ष डॉ रंजीत कुमार की अध्यक्षता में रविवार को जिला योग संघ के सदस्यों की बैठक तीन दिवसीय योगासन प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर की गई। संघ के सचिव दुर्गेश कुमार ने कहा कि 21 22 और 23 अगस्त 2026 को अपने मुंगेर शहर में तीन दिनों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है जिसमें राज्य के विभिन्न जिलों से योग से जुड़े खिलाड़ी भाग ले रहे हैं इसके लिए आप लोग अपने स्तर से तैयारी शुरू करने और तीन दिनों का राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए एकजुट हो जाए मुंगेर से भाग लेने वाले खिलाड़ियों को एवं वॉलिंटियर्स को ड्रेस भी दिया जाएगा। इस मौके पर मुंगेर जिला योग संघ के अध्यक्ष डॉ रंजीत कुमार सचिव दुर्गेश कुमार मीडिया प्रभारी प्रणव कुमार सहसचिव अजीत कुमार अरविंद माधव गौतम कुमार आदि अन्य जिला योग संघ के सदस्य उपस्थित थे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!