?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीमहाराष्ट्र

चामोर्शी में 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म, हजारों का जनआक्रोश मोर्चा – आरोपी को फांसी की मांग*

समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ: 

गडचिरोली, जिले के चामोर्शी में  7 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना से चामोर्शी शहर गुस्से से दहल उठा। गुरुवार को ‘नराधम को फांसी दो’ की एकजुट मांग को लेकर हजारों नागरिक, महिलाएं और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी सड़कों पर उतर आए। कड़ा बंद रखते हुए लोगों ने पुलिस थाने का घेराव कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

 

क्या है मामला 

8 जून को चामोर्शी पुलिस थाना क्षेत्र में ये दिल दहला देने वाली घटना हुई। घर पर रंगाई-पुताई का काम करने आया प्रज्वल उर्फ नारू सदाशिव भांडेकर, 25, पर नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और वो अभी न्यायिक हिरासत में है। प्रदर्शन के दौरान ‘पीड़िता को न्याय मिलना चाहिए’, ‘नराधम को फांसी होनी चाहिए’ के नारे पूरे इलाके में गूंजते रहे।

 

SP ने लिया मोर्चा का जायजा , 30 दिन में चार्जशीट का वादा:

महिला आंदोलनकारियों ने SP के आने तक आंदोलन वापस न लेने का ऐलान किया। बढ़ते जनाक्रोश को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक एम. रमेश तुरंत चामोर्शी पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार और महिला प्रतिनिधियों से लंबी बातचीत कर जांच की प्रगति बताई। SP ने भरोसा दिलाया कि दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और उसे कानून के हिसाब से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

 

SP ने कहा कि इस केस की जांच तेज़ी से चल रही है और अगले 30 दिनों में जांच पूरी कर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी। SP के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों को कुछ राहत मिली।

 

डॉक्टरों की लापरवाही की भी होगी जांच:

महिला संगठनों ने पीड़िता की मेडिकल जांच में डॉक्टरों की लापरवाही और देरी का भी गंभीर आरोप लगाया। SP ने कहा कि वरिष्ठ मेडिकल अधिकारियों से बात कर पूरे मामले की गहन जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

 

नगराध्यक्षा जयश्री वायलालवार, नगरसेविका एड. प्रेमा आईंचवार, वंदना चौथाले, सामाजिक कार्यकर्ता माणिक तुरे समेत कई नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने SP, तहसीलदार और SDM को मांग पत्र सौंपा। केस की जांच उपविभागीय पुलिस अधिकारी अनिकेत हिरडे को सौंपी गई है और वरिष्ठ स्तर से इसकी निगरानी हो रही है।

 

चामोर्शी की सड़कों पर गुरुवार को सिर्फ एक आवाज़ थी – “बेटी को न्याय दो”।

Back to top button
error: Content is protected !!