?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेश

क्रषि उपज मंडी सफाई सिर्फ कागजों तक ही सीमित कचडो के अंबार व्यापारी एवं किसान परेशान अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान

कटनी

Screenshot 2026 06 26 16 46 57 32 99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817 1

कटनी शहर की प्रमुख कृषि उपज मंडी इन दिनों बदहाल व्यवस्थाओं और गंदगी के कारण चर्चा में है। स्वच्छता के दावों के बीच मंडी परिसर डंपिंग ग्राउंड में तब्दील होता नजर आ रहा है। चारों ओर सड़ी-गली सब्जियों, फलों, प्लास्टिक और अन्य कचरे के ढेर लगे हैं, जिससे किसानों, व्यापारियों और ग्राहकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

 

Screenshot 2026 06 26 16 46 29 47 99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817मंडी के मुख्य मार्गों पर ही कचरे का अंबार लगा हुआ है। जहां से प्रतिदिन सैकड़ों वाहन और किसान गुजरते हैं, वहीं कई दिनों से जमा कचरे की सफाई नहीं होने से पूरे परिसर में दुर्गंध फैली हुई है। बारिश के मौसम में हालात और भी गंभीर हो गए हैं।

 

Screenshot 2026 06 26 16 46 12 19 99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817सड़ते हुए जैविक कचरे के कारण मक्खियों और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। वहीं कचरे के ढेरों पर आवारा गाय और सांडों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है।

 

Screenshot 2026 06 26 16 45 56 48 99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817मंडी में उपज बेचने आने वाले किसानों और व्यापारियों का कहना है कि वे नियमित रूप से मंडी शुल्क और अन्य करों का भुगतान करते हैं, लेकिन बदले में उन्हें साफ-सुथरी और सुरक्षित व्यवस्था तक नहीं मिल रही। गंदगी के कारण माल की लोडिंग-अनलोडिंग भी प्रभावित हो रही है।

करोड़ों रुपये के राजस्व वाली इस कृषि उपज मंडी की बदहाल स्थिति मंडी प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है। स्थानीय व्यापारियों और किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि मंडी परिसर की तत्काल सफाई कराई जाए तथा नियमित स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि किसानों, व्यापारियों और आम नागरिकों को राहत मिल सके।

कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा

नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें

Back to top button
error: Content is protected !!