A2Z सभी खबर सभी जिले की

आज वरीय पुलिस अधीक्षक गया द्वारा मुहर्रम पर्व के अवसर पर चाकंद थाना क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों का स्थलीय निरीक्षण किया गया l

आज दिनांक 26.06.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, गया द्वारा मुहर्रम पर्व के अवसर पर चाकन्द थाना क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था), गया, चाकन्द थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान जुलूस मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया गया। साथ ही स्थानीय गणमान्य नागरिकों से संवाद कर आपसी सौहार्द, शांति एवं भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की गई तथा सभी पुलिस पदाधिकारियों को सतर्क एवं मुस्तैदी के साथ विधि-व्यवस्था संधारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!