
प्यार व दुलार से सीखेंगे आखर का ज्ञान
वैदिक मंत्रोचार के साथ मम्मा एकेडमी का हुआ शुभारम्भ

पाली 18 जून। शहर के राजेन्द्र नगर स्थित राधा कृष्णा मंदिर के पीछे गुरूवार को शिक्षा को समर्पित मम्मा एकेडमी का वैदिक मंत्रोचार के साथ विद्यालय भवन का उद्व़घाटन हुआं । जहाॅ विद्यालय मे प्रथम प्रवेश लेने वाली बालिका के हाथो से फीता कटवाकर शिक्षा जगत मे क्रांति का नया आगाज हुआ।
विद्यालय के डायरेक्टर वैभवराज सिंह ने बताया कि विद्यालय भवन का उदघाटन पूर्व विद्यायक ज्ञानचंद पारख, पूर्व सभापति महेन्द्र बोहरा, राष्ट्रीय सेवक संघ के विभाग संचालक सुरेश माथुर एवं एडीईओ प्रारंभिक तेज सिंह पंवार द्वारा माॅ सरस्वती की तस्वीर के समक्ष माल्यार्पण के साथ किया गया। सिंह ने बताया कि स्थानीय विद्यालय मे विधार्थी सभी सुविधायुक्त एवं वातानुकुलित संरक्षण मे प्यार व दुलार से आखर का ज्ञान सीखेंगे। इस मौेके पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश मीणा, एडीईओ जेडी कार्यालय विष्णु प्रसाद गुर्जर,चन्देशपाल सिंह करणोत, प्रवीण जांगिड, राजेन्द्र प्रसाद लखेरा, रावणा राजपूज समाज जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र सिंह परिहार, शिक्षा विभागीय मंत्रालयिंक कर्मचारी संघ के मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार आदि मौजूद रहे।











