
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *थाना रहली पुलिस द्वारा नाबालिग बालक-बालिकाओं की गुमशुदगी एवं अपहरण के प्रकरणों में संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्रवाई करते हुए एक और सफलता प्राप्त की गई है। थाना रहली के अपराध क्रमांक 770/25, धारा 137(2) बीएनएस में वांछित नाबालिग बालिका को पुलिस टीम द्वारा बड़ागांव, जिला टीकमगढ़ से सकुशल दस्तयाब किया गया। प्रकरण के संबंध में नाबालिग बालिका दिनांक 09 दिसंबर 2025 से लापता थी। प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए थाना रहली पुलिस द्वारा बालिका की तलाश एवं दस्तयाबी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में पुलिस टीम को बालिका की तलाश हेतु बड़ागांव, जिला टीकमगढ़ रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा प्राप्त सूचना एवं तकनीकी/मैदानी जानकारी के आधार पर तत्परता एवं सूझबूझ के साथ कार्रवाई करते हुए नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की गई। दस्तयाबी के पश्चात बालिका को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई हेतु थाना रहली लाया गया है। प्रकरण में नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है। थाना रहली पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका की तलाश में लगातार किए गए प्रयासों एवं त्वरित कार्रवाई के फलस्वरूप बालिका को सुरक्षित दस्तयाब किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से गुमशुदा नाबालिगों की तलाश के प्रति पुलिस की संवेदनशीलता, तत्परता एवं प्रतिबद्धता परिलक्षित होती है।

