सनसनीखेज खुलासा: ठाणे में ₹6 लाख की ठगी का शिकार हुआ गरीब परिवार, पुलिस और जनप्रतिनिधियों ने मोड़ा मुंह!
मुंबई/महाराष्ट्र: मीरा-भायंदर में ठगी और धोखाधड़ीका शिकार हुआ गरीब परिवार आखिर कौन देगा इंसाफ जब सरकार ही सो रही हो।आर्थिक राजधानी कहे जाने वाली मुंबई मायानगरी में एक तरफ सरकार 'सबका साथ, सबका विकास' और कानून-व्यवस्था के बड़े-बड़े दावे करती है, वहीं दूसरी तरफ जमीनी हकीकत यह है कि गरीब और लाचार आम नागरिक को इंसाफ के लिए दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही हैं।
मीनाक्षी विजय कुमार भारद्वाज/मुंबई सनसनीखेज खुलासा: ठाणे में ₹6 लाख की ठगी का शिकार हुआ गरीब परिवार, पुलिस और जनप्रतिनिधियों ने मोड़ा मुंह!
विशेष रिपोर्ट | काशीगांव (मिरा रोड)
मुंबई/महाराष्ट्र: मीरा-भायंदर में ठगी और धोखाधड़ीका शिकार हुआ गरीब परिवार आखिर कौन देगा इंसाफ जब सरकार ही सो रही हो।आर्थिक राजधानी कहे जाने वाली मुंबई मायानगरी में एक तरफ सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ और कानून-व्यवस्था के बड़े-बड़े दावे करती है, वहीं दूसरी तरफ जमीनी हकीकत यह है कि गरीब और लाचार आम नागरिक को इंसाफ के लिए दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही हैं। मिरा-भायंदर के काशीगांव क्षेत्र में एक मध्यमवर्गीय परिवार की गाढ़ी कमाई के 6 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार न्याय पाने के लिए स्थानीय नगरसेवक से लेकर पुलिस स्टेशन के चक्कर काट-काटकर थक चुका है, लेकिन प्रशासन के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही।
10 लाख में दुकान का झांसा, 6 लाख ऐंठकर मुकरा बिल्डर
प्राप्त दस्तावेजों और शिकायत के अनुसार, काशीगांव (डचकुलपाडा) के निवासी अरुण गायेन और उनकी पत्नी सपना गायेन ने एक छोटी सी दुकान (गाला) के जरिए अपना रोजगार शुरू करने का सपना देखा था।
सौदा और झांसा: नवंबर 2022 में बिल्डर सरजु प्रसाद यादव (निवासी: साई कृपा चाल, कुरार विलेज, मालाड ईस्ट) ने मिनाक्षी नगर, काशीगांव में 10×20 वर्ग फीट की दुकान 10 लाख रुपये में देने का वादा किया।
किस्तों में ऐंठे पैसे: पीड़ित परिवार ने अपनी जमा-पूंजी और बैंक चेक/ऑनलाइन ट्रांसफर के माध्यम से 24 दिसंबर 2022 से 16 जून 2023 के बीच कुल ₹6,00,000 (छह लाख रुपये) आरोपी को दे दिए।
झूठे दिलासे और साजिश: पैसों के लेन-देन में गड़बड़ी होने पर जब पीड़ित ने आपत्ति जताई, तो आरोपी के परिजनों—हवलदार यादव (बेटा), अभिषेक यादव (पोता) और सोनिया यादव (बेटी)—ने झांसा देकर मामला शांत करा दिया।
कागजी एग्रीमेंट भी निकला बेअसर: 11 दिसंबर 2025 को बाकायदा Memorandum of Understanding (MoU) तैयार किया गया, जिसमें आरोपी ने माना कि उसने 6 लाख रुपये ले लिए हैं और दुकान का कब्जा नहीं दिया है। MoU में पैसा लौटाने या दूसरी दुकान देने का वादा किया गया, लेकिन आज तक न दुकान मिली और न ही एक भी रुपया वापस आया।
नगरसेवक से पुलिस स्टेशन तक: हर जगह से मिली सिर्फ मायूसी
अपनी जीवनभर की कमाई डूबते देख पीड़ित परिवार जब मदद की गुहार लेकर स्थानीय नगरसेवक के पास गया, तो वहां से आश्वासन के अलावा कुछ हाथ नहीं लगा। जब वे काशीगांव पुलिस स्टेशन पहुंचे, तो वहां भी उनकी लाचारी का मजाक ही बना।
पीड़ित का गंभीर आरोप है कि पुलिस ठोस कार्रवाई करने के बजाय सीधे “कोर्ट जाओ” कहकर अपना पल्ला झाड़ लेती है। राज्य महिला आयोग में शिकायत (अर्ज क्र. 15/2026) के बाद पुलिस ने कागजी खानापूर्ति के लिए धारा 179 के तहत एक नोटिस/समन (जावक क्र. 90093/2026, दिनांक 20/06/2026) जरूर जारी किया, लेकिन इसके बाद कोई जमीनी जांच या आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई।
पुलिस की सुस्ती से बुलंद हो रहे ठगों के हौसले
पुलिस और प्रशासन के इस रवैये से जनता के मन में गहरा रोष है:
क्या गरीब होना अपराध है?
पैसे और रसूख वालों के लिए तुरंत हरकत में आने वाली पुलिस एक गरीब और लाचार परिवार के लिए पूरी तरह हाथ-पर-हाथ धरे बैठी है।
पल्ला झाड़ने का रवैया:
एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने के बजाय पीड़ितों को अदालत का लंबा रास्ता दिखा दिया जाता है, जिससे गरीब व्यक्ति कानूनी खर्चों के डर से टूट जाए।
आरोपियों को शह:
पुलिस की इस निष्क्रियता से ठगी करने वाले आरोपी और उसके सहयोगियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें कानून का कोई डर नहीं रह गया है।
पीड़ित परिवार की आंखों में आंसू और सवाल
पीड़ित परिवार आज दाने-दाने और इंसाफ के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। उनका कहना है:
”हमने पाई-पाई जोड़कर दुकान के लिए पैसे दिए थे। आज जब हमारे साथ धोखाधड़ी हुई है, तो न नगरसेवक सुन रहे हैं और न ही पुलिस। क्या गरीबों के लिए कानून अलग है? अगर पुलिस ऐसे ही पल्ला झाड़ती रही तो हम न्याय के लिए कहां जाएं?”
स्थानीय लोगों और समाजसेवियों ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और गृह विभाग से मांग की है कि इस मामले में तुरंत धोखाधड़ी (420 व अन्य धाराएं) का मामला दर्ज कर आरोपी बिल्डर व उसके सहयोगियों को गिरफ्तार किया जाए और पीड़ित परिवार के 6 लाख रुपये वापस दिलवाए जाएं।
डिस्ट्रीब्यूटर होलसेल एसोसिएशन की मासिक बैठक में व्यापारियों की समस्याओं पर मंथन
31/08/2026
सागर ग्रामीण कांग्रेस का हल्लाबोल, राहुल गांधी पर हुई एफआईआर के विरोध में गरजे कांग्रेसी, भाजपा दलित समाज से नफरत करती है – सुरेंद्र चौधरी
31/08/2026
1.21 लाख छात्रों को कल मिलेगी लैपटॉप हेतु ₹25 हजार की राशि
31/08/2026
राजकीय महाविद्यालय नारनौल में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई।*
31/08/2026
लंबे समय से लापता नाबालिग बालिका को टीकमगढ जिले के बढगाव से सकुशल किया दस्तयाब
31/08/2026
महिला मोर्चा मातृशक्ति ने पुलिस कर्मियों को बांधी राखी
31/08/2026
अमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी – लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ संस्कृति विभाग द्वारा सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में किया जा रहा श्रीकृष्ण पर्व, सांस्कृतिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाना उद्देश्यन
31/08/2026
कलेक्टर की अध्यक्षता में गरिमामय तरीके से मनाया गया “विमुक्त जाति दिवस”
31/08/2026
स्लिमना बाद समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में समय पर उपचार ना मिलने से घायल महिला की मौत, परिजनों ने लगाया आरोप,
31/08/2026
हमीरपुर दिनांक: 31 अगस्त 2026 *विद्युत व्यवस्था की समीक्षा में जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी, अधिकारियों को तत्काल सुधार एवं जनशिकायतों के प्राथमिकता से निस्तारण के निर्देश* हमीरपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल की अध्यक्षता में विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में विद्युत आपूर्ति, लाइन लॉस, विद्युत बुनियादी ढांचे, राजस्व वसूली तथा जनशिकायतों के निस्तारण की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान अपेक्षित प्रगति एवं पर्याप्त आंकड़ों के अभाव पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से व्यवस्था में सुधार के कड़े निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जिले के सभी क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त विद्युत पोलों को शीघ्र बदलने, झूलते तारों को दुरुस्त कराने तथा विद्युत आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में तत्काल आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्युत आपूर्ति से संबंधित समस्याओं के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में तहसील एवं विकासखंडवार विद्युत मांग, उपलब्ध क्षमता एवं आपूर्ति की स्थिति का पर्याप्त विश्लेषण प्रस्तुत न किए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट किया कि समीक्षा बैठकों में अद्यतन, तथ्यपरक एवं विश्लेषणात्मक आंकड़ों के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित किया जाए, ताकि वास्तविक स्थिति के आधार पर प्रभावी निर्णय लिए जा सकें। राजस्व वसूली की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने बड़े बकायेदारों की सूची तैयार कर टॉप-10 एवं टॉप-20 डिफॉल्टर्स तथा लंबे समय से लंबित बकाया प्रकरणों में प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिशासी अभियंता को राजस्व वसूली में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने तथा संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि विद्युत, जल निगम एवं जल जीवन मिशन से संबंधित जनसमस्याएं बड़ी संख्या में प्राप्त हो रही हैं। अतः संबंधित अधिशासी अभियंता एवं अधिकारी जनशिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। शिकायतों के निस्तारण में केवल औपचारिकता न बरती जाए, बल्कि समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को दो सप्ताह के भीतर जनपद के सभी सात विकासखंडों में बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!