A2Z सभी खबर सभी जिले कीMalerkotlaअन्य खबरेताज़ा खबरपंजाब

जनता सुरक्षा फाउंडेशन मालेरकोटला ने की नई नियुक्तियां

IMG 20260831 191729मालेरकोटला। जनता सुरक्षा फाउंडेशन मालेरकोटला की ओर से संगठन को और मजबूत करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं। जिला अध्यक्ष विजय कुमार ने पदाधिकारियों की कार्यप्रणाली, मेहनत और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए खुशबू को जिला उपाध्यक्ष, महिला मोर्चा मालेरकोटला, मीना को सूचना मंत्री, मालेरकोटला, ज्योति शर्मा को उप महासचिव तथा संदीप शर्मा को महासचिव के पद पर नियुक्त किया है।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विजय कुमार ने कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारियां मिलने के साथ इन सभी पदाधिकारियों की काम के प्रति जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गई है तथा उन्हें विश्वास है कि वे जनता की सेवा, सुरक्षा और न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे। संगठन की ओर से नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी गईं।

Back to top button
error: Content is protected !!