A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ताजपुर (ब्लॉक अटेली)

सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में गोविंद और पुनीत ने हासिल किया प्रथम स्थान।

  • राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ताजपुर (ब्लॉक अटेली)

सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में गोविंद और पुनीत ने हासिल किया प्रथम स्थान।Screenshot 20260831 162428 System UI 1

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ताजपुर ब्लॉक अटेली में आज दिनांक 31 अगस्त 2026 को विद्यालय इंचार्ज माया यादव की अध्यक्षता में ‘सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता’ का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 12 तक के लगभग 150 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन प्रवक्ता एवं आर.एस.ओ. राजेश यादव द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उप पुलिस अधीक्षक नारनौल, डॉ. कविता ने शिरकत की। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में नारनौल ट्रैफिक एस.एच.ओ. श्री भगत सिंह उपस्थित रहे।

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. कविता डीएसपी ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में नई क्षमताओं का विकास करती हैं और उनके व्यक्तित्व के समग्र विकास में अत्यंत मददगार साबित होती हैं। विशिष्ट अतिथि एस.एच.ओ. भगत सिंह ने प्रतियोगिता की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान की शुरुआत वर्ष 2013-14 में तत्कालीन एडीजीपी श्री शत्रुजीत कपूर द्वारा की गई थी, जिसका उद्देश्य बच्चों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

प्रतियोगिता के परिणाम में लेवल 2 में प्रथम: गोविंद,द्वितीय: अभय कुमार,तृतीय: रिया,लेवल 3 में प्रथम: पुनीत,द्वितीय: आशीषतृतीय: नितेश रहे।प्रतियोगिता को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने तथा सही निर्णय देने में निर्णायक मंडल के सदस्यों में प्रवक्ता कुसुम यादव, उमा कुमारी, प्रियंका गोयल, मीनाक्षी, प्रदीप यादव, मनजीत, गायत्री, हिमांशी, और एबीआरसी संजय का विशेष सहयोग रहा।

इस अवसर पर कुसुम सैनी, पूजा एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। अंत में प्रवक्ता राजेश यादव ने आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद व्यक्त किया और पारदर्शी निर्णय के लिए निर्णायक मंडल की सराहना की।

Back to top button
error: Content is protected !!