स्लिमना बाद समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में समय पर उपचार ना मिलने से घायल महिला की मौत, परिजनों ने लगाया आरोप,
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कटनी

स्लीमनाबाद चार घंटे इलाज का इंतजार, के बाद भी डॉक्टरों की गैरमौजूदगी और गहने निकालने के दावे से मामला गरमाया। तस्वीर में स्लीमनाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घायल अवस्था में लेटी हुई महिला नजर आ रही है। स्लीमनाबाद में सड़क हादसे में घायल 26 वर्षीय लक्ष्मी बाई की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्लीमनाबाद में समय पर उपचार नहीं मिलने से मौत का आरोप परिजनों ने लगाया है। परिजनों के अनुसार, महिला करीब चार घंटे तक इलाज के इंतजार में तड़पती रही, जबकि ड्यूटी डॉक्टर मौके पर मौजूद नहीं थे। मामले में अस्पताल स्टाफ पर मृतका के गहने निकालने का भी गंभीर आरोप लगाया गया है। परिजनों का दावा है कि गहने उतारते समय महिला का कान भी फट गया। हालांकि, इन आरोपों की वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। महिला की मौत की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल में मौजूद डॉ. आयुषी से परिजनों की कहासुनी हुई। इस दौरान परिजनों पर अभद्रता के आरोप भी लगाए गए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्लीमनाबाद के बीएमओ आनंद अहिरवार ने बताया कि घटना के समय अनुराग शुक्ला और डॉ. दिव्या की ड्यूटी थी, लेकिन दोनों मौके पर मौजूद नहीं थे। उन्होंने यह भी बताया कि डॉ. अनुराग शुक्ला को पहले भी लापरवाही के मामले में नोटिस दिए जा चुके हैं। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की मौत का वास्तविक कारण और उपचार में लापरवाही के आरोपों की स्थिति जांच तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही स्पष्ट होगी। मामले में अब जांच के निष्कर्ष महत्वपूर्ण होंगे।
कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा
नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

हरियाणा सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष आज करनाल पहुंचे। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि…
पूरी खबर पढ़ें →
सेमीफाइनल में बेटी टीम ने शिक्षा टीम को हरा कर फाइनल में जगह बनाई जबकि दूसरे सेमीफाइनल में…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * जिले के बंडा तहसील क्षेत्र के ग्राम गोगरा…
पूरी खबर पढ़ें →
*जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में खंड स्तरीय लीगल लिटरेसी प्रतियोगिता संपन्न* आज दिनांक 5 सितंबर…
पूरी खबर पढ़ें →
पलेरा नगर के गंज मुहल्ले में कुछ दिनों से बदरों का उपद्रव लगातार बढ़ता जा रहा है जहां…
पूरी खबर पढ़ें →
संतकबीरनगर /पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।