
भाजपा एससी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष के नारनौल आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
नारनौल। भाजपा जिला कार्यालय ‘नमो कमल’ में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा हरियाणा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय खुंडिया का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का
आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव, जिला प्रभारी वरुण श्योरान, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष कर्मवीर खीची एवं एससी मोर्चा जिला प्रभारी व जिला प्रमुख राकेश कुमार के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव ने कहा कि उन्होंने अजय खुंडिया के साथ युवा मोर्चा में काम किया है। जब वे प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, उस समय अजय खुंडिया रोहतक युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष थे। उन्होंने कहा कि अजय खुंडिया मेहनती, समर्पित और संगठन के प्रति निष्ठावान कार्यकर्ता हैं तथा उन्होंने उनके कार्य को नजदीक से देखा है। डॉ. राव ने विश्वास व्यक्त किया कि अजय खुंडिया के नेतृत्व में एससी मोर्चा नई ऊंचाइयों को छुएगा। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से उनका परिचय करवाते हुए विश्वास दिलाया कि जिला महेंद्रगढ़ का प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता एससी मोर्चा को मजबूत करने में पूरी ताकत से योगदान देगा।
एससी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अजय खुंडिया ने स्वागत के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में सर्व समाज के महापुरुषों का सम्मान सुनिश्चित किया जा रहा है। सभी महापुरुषों की जयंतियां राज्य स्तर पर मनाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आवास का नाम ‘संत कबीर कुटीर’ रखा जाना भी भाजपा सरकार के सामाजिक समरसता और सम्मान के संस्कार को दर्शाता है। यह भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों और विचारधारा का परिणाम है।
जिला प्रभारी वरुण श्योरान ने कार्यकर्ताओं से विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पूरी ताकत से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता देश और समाज के निर्माण के लिए दिन-रात मेहनत करता है।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री किशन सैनी, योगेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष महिपाल यादव, वासुदेव, भवानी सिंह, जिला मंत्री मनीष संघी, सपना गुप्ता, सरोजबाला शर्मा, अरुणा कौशिक, मोहन लाल कोथल, बाबूलाल, ईश्वर, अमर सिंह, रिया चौहान, पार्षद संजय अमन, पार्षद धर्मेंद्र शर्मा, पार्षद परमेश्वर दयाल, प्रमोद जांगिड़, मंजीत भीलवाड़ा, नरेंद्र झिमरिया, लखमीचंद, सुरेश पटीकरा, प्रवीण माजरा, डॉ. अनिल सैनी, दीपिका कुमारी, सुशील चौटाला सहित एससी मोर्चा के जिला पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



