Ranchiअन्य खबरेखाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्यझारखंड

रांची में एकलव्य शूटिंग क्लब का शुभारंभ, झारखंड के बच्चों को मिलेगा निशानेबाजी का प्रशिक्षण

रांची। डीएवी हेहल, कटहल मोड़ के सामने झारखंड स्टेट राइफल एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त एकलव्य शूटिंग क्लब का रविवार को शुभारंभ हुआ।

रांची। डीएवी हेहल, कटहल मोड़ के सामने झारखंड स्टेट राइफल एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त एकलव्य शूटिंग क्लब का रविवार को शुभारंभ हुआ। क्लब का उद्घाटन रांची नगर निगम की महापौर रोशनी खलखो एवं उप महापौर नीरज कुमार ने रिबन काटकर तथा राइफल-पिस्टल चलाकर किया। कार्यक्रम में छात्र क्लब ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा, संरक्षक शुभम चौधरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

IMG 20260831 WA0031क्लब के निदेशक गोविंदा कुमार ने बताया कि संस्थान में झारखंड के बच्चों को 10 मीटर राइफल एवं 10 मीटर पिस्टल शूटिंग का प्रशिक्षण कुशल एवं विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्लब की स्थापना का मुख्य उद्देश्य झारखंड के प्रतिभावान बच्चों को निशानेबाजी के क्षेत्र में बेहतर मंच उपलब्ध कराकर उन्हें ओलंपिक स्तर तक पहुंचाना और राज्य का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करना है।

IMG 20260831 WA0030उप महापौर नीरज कुमार ने क्लब के शुभारंभ पर प्रबंधन को बधाई देते हुए कहा कि अब झारखंड के बच्चों को निशानेबाजी का प्रशिक्षण लेने के लिए बाहर जाने की आवश्यकता कम होगी। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

वहीं छात्र क्लब ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा ने कहा कि रांची में शूटिंग क्लब की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। एकलव्य शूटिंग क्लब के शुरू होने से रांची एवं आसपास के बच्चों को निशानेबाजी सीखने का बेहतर अवसर मिलेगा और वे इसका भरपूर लाभ उठा सकेंगे।

कार्यक्रम के दौरान आशा देवी एवं कविता कुमारी ने अतिथियों का तिलक लगाकर एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। समारोह में मुकेश बर्मन, राजन गुप्ता, संदीप कुमार, सूरज प्रताप सिंह, आनंद कुमार उर्फ संटु कुमार, आयुष कुमार, यथार्थ परासर, नितिन राज, वेद शाहदेव, अवतार आनंद राज, शुभम कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

एकलव्य शूटिंग क्लब के शुभारंभ पर छात्र क्लब ग्रुप के लीगल एडवाइजर एवं विक्की के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता सोनाली भट्टाचार्य तथा विश्वकर्मा युवा सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय मुख्य संयोजक संतोष कुमार श्रेयांश ने भी क्लब के निदेशक गोविंदा कुमार को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

Back to top button
error: Content is protected !!