Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

, हमीरपुर दिनांक: 31 अगस्त, 2026 *जिला सड़क सुरक्षा एवं विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न, सड़क हादसों पर प्रभावी अंकुश के लिए दिए कड़े निर्देश* हमीरपुर। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण तथा विद्यालयी वाहनों में विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की 8वीं बैठक एवं जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री मृगांक शेखर पाठक सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक में जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के निर्देश देते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सड़क सुरक्षा, प्रभावी प्रवर्तन, बेहतर यातायात प्रबंधन तथा त्वरित आपातकालीन सेवाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। *विद्यालय वाहनों की फिटनेस एवं सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता* जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद के सभी विद्यालय वाहनों का फिटनेस परीक्षण अनिवार्य रूप से कराया जाए। विद्यालय प्रबंधकों के साथ नियमित रूप से बैठकें आयोजित कर उन्हें निर्धारित सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया जाए। बिना फिटनेस अथवा निर्धारित सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करते हुए विद्यालय वाहन संचालित पाए जाने पर संबंधित विद्यालय प्रबंधन के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।

01 Sep 2026, 12:29 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

, हमीरपुर दिनांक: 31 अगस्त, 2026

*जिला सड़क सुरक्षा एवं विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न, सड़क हादसों पर प्रभावी अंकुश के लिए दिए कड़े निर्देश*                                                IMG 20260831 WA0025

हमीरपुर। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण तथा विद्यालयी वाहनों में विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की 8वीं बैठक एवं जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री मृगांक शेखर पाठक सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

बैठक में जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के निर्देश देते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सड़क सुरक्षा, प्रभावी प्रवर्तन, बेहतर यातायात प्रबंधन तथा त्वरित आपातकालीन सेवाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए।

*विद्यालय वाहनों की फिटनेस एवं सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता*

IMG 20260831 WA0024

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद के सभी विद्यालय वाहनों का फिटनेस परीक्षण अनिवार्य रूप से कराया जाए। विद्यालय प्रबंधकों के साथ नियमित रूप से बैठकें आयोजित कर उन्हें निर्धारित सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया जाए। बिना फिटनेस अथवा निर्धारित सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करते हुए विद्यालय वाहन संचालित पाए जाने पर संबंधित विद्यालय प्रबंधन के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।

IMG 20260831 WA0026 IMG 20260831 WA0027

*छुट्टा पशुओं को सड़कों से हटाकर गौशालाओं में किया जाए संरक्षित*

सड़कों पर छुट्टा पशुओं के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान चलाकर छुट्टा पशुओं को तत्काल निकटतम गौशालाओं में संरक्षित किया जाए। राठ रोड, राज्य राजमार्ग एवं राष्ट्रीय राजमार्ग सहित प्रमुख मार्गों को छुट्टा पशुओं से मुक्त रखने की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

*दुर्घटना की स्थिति में 112 व एंबुलेंस सेवाएं तत्काल पहुंचें*

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सड़क दुर्घटना की सूचना प्राप्त होते ही डायल-112 एवं एंबुलेंस सेवा बिना किसी विलंब के घटनास्थल पर पहुंचे, ताकि घायलों को समय से उपचार उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने अस्पतालों में सामान्य चोट वाले मरीजों को अनावश्यक रूप से रेफर न करने के निर्देश दिए। गंभीर स्थिति वाले मरीजों को ही आवश्यकतानुसार उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया जाए, ताकि दुर्घटना पीड़ितों एवं उनके परिजनों का स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति विश्वास बना रहे।

*ब्लैक स्पॉट एवं जोखिम वाले क्षेत्रों में सुरक्षा उपायों को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश*

बैठक में लोक निर्माण विभाग एवं एनएचएआई द्वारा सड़क सुरक्षा के लिए स्वीकृत लगभग 02 करोड़ रुपये के कार्यों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने साइन बोर्ड, स्पीड लिमिट बोर्ड, थर्मोप्लास्टिक पेंट सहित अन्य आवश्यक सड़क सुरक्षा कार्यों को सितंबर माह के अंत तक निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने 3 मीटर से अधिक गहरी खाई वाले एवं अन्य जोखिमपूर्ण क्षेत्रों में मानक के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण क्रैश बैरियर एवं साइन बोर्ड लगाने तथा इनके उचित अलाइनमेंट और दृश्यता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

सुमेरपुर चौकी के पास स्थित होल्डिंग एरिया को समतल कराने तथा वहां से अवैध रूप से रखी गई ड्रेन सामग्री को हटाने के भी निर्देश दिए गए।

*अवैध पार्किंग एवं बिना रिफ्लेक्टर खड़े वाहनों पर होगी कार्रवाई*

सड़क किनारे बिना टेल-लाइट अथवा रिफ्लेक्टर के खड़े ट्रकों एवं अन्य वाहनों के विरुद्ध तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। ऑटोमेटेड चालान से संबंधित मामलों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए एआरटीओ एवं लोक निर्माण विभाग को प्रमुख स्थानों पर स्पष्ट एवं पर्याप्त स्पीड लिमिट साइन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में ज्वलनशील एवं खतरनाक पदार्थों का परिवहन करने वाले भारी वाहनों को जनपद की सीमा से सुरक्षित आवागमन उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक तंत्र विकसित करने पर भी चर्चा की गई।

*e-DAR पोर्टल पर दुर्घटना संबंधी आंकड़ों की समय से फीडिंग के निर्देश*

जिलाधिकारी ने सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित सूचनाओं एवं आंकड़ों की e-DAR पोर्टल पर समयबद्ध एवं शुद्ध फीडिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि दुर्घटनाओं के कारणों का प्रभावी विश्लेषण कर आवश्यक सड़क सुरक्षा उपाय किए जा सकें।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी कार्यों की नियमित निगरानी की जाए तथा निर्धारित कार्यों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता से किसी प्रकार का समझौता न हो।

बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद वर्मा, समस्त उप जिलाधिकारी, एआरटीओ, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, जिला विद्यालय निरीक्षक, विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा जिला विद्यालय प्रबंधन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। reporter samsuddin shaikh hamirpur

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

पटाखा फैक्ट्रियों, गोदामों और दुकानों का सीओ सदर ने किया निरीक्षण, सुरक्षा मानकों का पालन करने के दिए निर्देश
Mirzapur06 Sep

पटाखा फैक्ट्रियों, गोदामों और दुकानों का सीओ सदर ने किया निरीक्षण, सुरक्षा मानकों का पालन करने के दिए निर्देश

पटाखा फैक्ट्रियों, गोदामों और दुकानों का सीओ सदर ने किया निरीक्षण, सुरक्षा मानकों का पालन करने के दिए…

पूरी खबर पढ़ें →
पटाखा फैक्ट्रियों, गोदामों और दुकानों का सीओ सदर ने किया निरीक्षण, सुरक्षा मानकों का पालन करने के दिए निर्देश
Mirzapur06 Sep

पटाखा फैक्ट्रियों, गोदामों और दुकानों का सीओ सदर ने किया निरीक्षण, सुरक्षा मानकों का पालन करने के दिए निर्देश

पटाखा फैक्ट्रियों, गोदामों और दुकानों का सीओ सदर ने किया निरीक्षण, सुरक्षा मानकों का पालन करने के दिए…

पूरी खबर पढ़ें →
एसओ सूर्य प्रकाश सिंह की मौ*त का राज खुला? हनीट्रैप में फंसाने का आरोप, 3 पर केस!
Basti06 Sep

एसओ सूर्य प्रकाश सिंह की मौ*त का राज खुला? हनीट्रैप में फंसाने का आरोप, 3 पर केस!

बस्ती। वाल्टरगंज थाने के तत्कालीन थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ*त के मामले में नया…

पूरी खबर पढ़ें →
रामपुर विधानसभा में छोटे सरकार उर्फ़ नागेश प्रताप सिंह और प्रमोद तिवारी जी की पुत्री आराधना मिश्रा के बीच चुनावी माहौल गर्म हुआ।
Pratapgarh06 Sep

रामपुर विधानसभा में छोटे सरकार उर्फ़ नागेश प्रताप सिंह और प्रमोद तिवारी जी की पुत्री आराधना मिश्रा के बीच चुनावी माहौल गर्म हुआ।

रामपुर खास विधानसभा उत्तर प्रदेश जिला प्रतापगढ़ में प्रमोद तिवारी की पुत्री आराधना मिश्रा उर्फ मोना कांग्रेस नेता…

पूरी खबर पढ़ें →
पटाखा फैक्ट्रियों, गोदामों और दुकानों का सीओ सदर ने किया निरीक्षण, सुरक्षा मानकों का पालन करने के दिए निर्देश
Mirzapur06 Sep

पटाखा फैक्ट्रियों, गोदामों और दुकानों का सीओ सदर ने किया निरीक्षण, सुरक्षा मानकों का पालन करने के दिए निर्देश

पटाखा फैक्ट्रियों, गोदामों और दुकानों का सीओ सदर ने किया निरीक्षण, सुरक्षा मानकों का पालन करने के दिए…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!