A2Z सभी खबर सभी जिले कीHamirpurउत्तर प्रदेश

हमीरपुर दिनांक: 31 अगस्त 2026 *राष्ट्रीय खेल दिवस पर जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित, 57 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग* हमीरपुर। मेजर ध्यानचंद जी के जन्मदिवस (29 अगस्त) के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 के अवसर पर आज राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम, हमीरपुर में अंडर-14 एवं अंडर-19 बालक वर्ग की जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री राजकुमार त्रिवेदी, वरिष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ी द्वारा किया गया। जिला उप क्रीड़ाधिकारी द्वारा मुख्य अतिथि को बैज लगाकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के एकल एवं युगल वर्गों में कुल 57 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल एवं खेल भावना का प्रदर्शन किया।

हमीरपुर दिनांक: 31 अगस्त 2026

*राष्ट्रीय खेल दिवस पर जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित, 57 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग*

IMG 20260831 WA0015

हमीरपुर। मेजर ध्यानचंद जी के जन्मदिवस (29 अगस्त) के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 के अवसर पर आज राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम, हमीरपुर में अंडर-14 एवं अंडर-19 बालक वर्ग की जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री राजकुमार त्रिवेदी, वरिष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ी द्वारा किया गया। जिला उप क्रीड़ाधिकारी द्वारा मुख्य अतिथि को बैज लगाकर सम्मानित किया गया।

IMG 20260831 WA0016 IMG 20260831 WA0017

प्रतियोगिता के एकल एवं युगल वर्गों में कुल 57 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल एवं खेल भावना का प्रदर्शन किया। विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को जिला विद्यालय निरीक्षक, हमीरपुर एवं जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, हमीरपुर द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

IMG 20260831 WA0017 1 IMG 20260831 WA0019

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे—

अंडर-14 बालक एकल वर्ग: विजेता – सक्षम शुक्ला, उपविजेता – अनुजकान्त

अंडर-14 बालक युगल वर्ग: विजेता – अर्थव एवं अनुजकान्त, उपविजेता – हर्ष एवं अंश

अंडर-19 बालक एकल वर्ग: विजेता – अभय सिंह, उपविजेता – नवदीप

अंडर-19 बालक युगल वर्ग: विजेता – नवदीप एवं अनुजकान्त, उपविजेता – हर्ष एवं अर्थव

प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में जिला व्यायाम शिक्षक श्री राघवेन्द्र सिंह गौर, जिला व्यायाम शिक्षक श्री शुभम, वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी श्री अब्दुल मतीन, वरिष्ठ खिलाड़ी श्री धर्मेंद्र दीक्षित, पारितोषिक दीक्षित, श्री दुर्गा प्रसाद गुप्ता, श्री शैलेन्द्र कुमार, श्री जीतेंद्र सिंह यादव, श्री अश्विन, श्री रितेश कुमार, श्री प्रिंस एवं श्री रंजीता द्विवेदी आदि द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं सहयोगी कार्मिकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों में खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करना, प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करना तथा खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना रहा।  reporter samsuddin shaikh hamirpur

Back to top button
error: Content is protected !!