A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

शादी के नाम पर 4. 10 लाख की ठगी,लुटेरी दुल्हन सहित 3 गिरफ्तार

FB IMG 1788180235727

FB IMG 1788180242491

FB IMG 1788180247904सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *दमोह देहात थाना पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए लुटेरी दुल्हन सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन और 7,700 रुपए नकद जब्त किए हैं। मामले में एक आरोपी नीरज उर्फ धीरज पटेल पहले से ही पन्ना जेल में बंद है। पुलिस के अनुसार बांसा तारखेड़ा निवासी 38 वर्षीय दिनेश पिता रामकौशल विश्वकर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि गांव की नर्मदा पटेल ने उसकी मुलाकात कनेरा निवासी नीरज पटेल और मालती पटेल से कराई थी। इसके बाद रांझी, जबलपुर निवासी खुशबू राजपूत से 20 अप्रैल 2026 को रानगिर मंदिर में उसकी शादी कराई गई। शादी के बदले दिनेश से 1.70 लाख रुपए नकद और करीब 2.40 लाख रुपए के जेवर लिए गए।
शादी के तीन दिन बाद 23 अप्रैल को मालती पटेल दुल्हन खुशबू की बड़ी बहन बनकर बासा तारखेड़ा पहुंची। उसने कुछ दिन बाद खुशबू को वापस भेजने की बात कहते हुए उसे अपने साथ जबलपुर ले गई। इसके बाद खुशबू ने दिनेश से संपर्क नहीं किया। शिकायत पर पुलिस ने नर्मदा पटेल, नीरज उर्फ धीरज पटेल, मालती पटेल और खुशबू राजपूत के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विवेचना के दौरान 28 अगस्त को पुलिस ने नर्मदा पटेल और मालती पटेल को गिरफ्तार कर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक मालती ने अपने पति नीरज उर्फ धीरज के साथ मिलकर शादी के नाम पर लोगों से ठगी कर पैसे कमाने की बात स्वीकार की। उसके मोबाइल फोन की जांच में कई लड़कियों के कूटरचित आधार कार्ड भी मिले। पुलिस ने बताया कि नीरज उर्फ धीरज पटेल के खिलाफ पन्ना के अमानगंज में भी लुटेरी दुल्हन से संबंधित अपराध दर्ज है और वह वर्तमान में पन्ना जेल में बंद है। पुलिस ने 31 अगस्त को लुटेरी दुल्हन खुशबू राजपूत को रांझी, जबलपुर से गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि दमोह की घटना के बाद खुशबू ने कोटा, राजस्थान में भी दूसरी शादी कर ली थी। पुलिस उसे सोमवार को न्यायालय में पेश कर रही है।गिरफ्तार आरोपी: नर्मदा पटेल, मालती पटेल और खुशबू राजपूत। फरार/जेल में आरोपी: नीरज उर्फ धीरज पटेल, जो पन्ना जेल में बंद है।

Back to top button
error: Content is protected !!