A2Z सभी खबर सभी जिले कीHamirpurउत्तर प्रदेश

, हमीरपुर दिनांक: 31 अगस्त 2026 *बाढ़ एवं अतिवृष्टि की स्थिति से निपटने के लिए कलेक्ट्रेट में इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर/एकीकृत कंट्रोल रूम सक्रिय* हमीरपुर। जनपद में बाढ़ एवं अतिवृष्टि की संभावित स्थिति को देखते हुए राहत एवं बचाव कार्यों के प्रभावी संचालन तथा जनसामान्य की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए जिलाधिकारी कार्यालय, हमीरपुर में संचालित इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर/एकीकृत कंट्रोल रूम को सक्रिय कर दिया गया है। राहत आयुक्त के निर्देशों के क्रम में कंट्रोल रूम में कार्मिकों की ड्यूटी तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेशों तक लगाई गई है।

हमीरपुर दिनांक: 31 अगस्त 2026

*बाढ़ एवं अतिवृष्टि की स्थिति से निपटने के लिए कलेक्ट्रेट में इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर/एकीकृत कंट्रोल रूम सक्रिय*

IMG 20260831 WA0002 1

हमीरपुर। जनपद में बाढ़ एवं अतिवृष्टि की संभावित स्थिति को देखते हुए राहत एवं बचाव कार्यों के प्रभावी संचालन तथा जनसामान्य की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए जिलाधिकारी कार्यालय, हमीरपुर में संचालित इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर/एकीकृत कंट्रोल रूम को सक्रिय कर दिया गया है। राहत आयुक्त के निर्देशों के क्रम में कंट्रोल रूम में कार्मिकों की ड्यूटी तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेशों तक लगाई गई है।

IMG 20260831 WA0000 2

कंट्रोल रूम में तैनात कार्मिकों द्वारा बाढ़ एवं अन्य आपदाओं से संबंधित प्राप्त होने वाली शिकायतों एवं सूचनाओं को दर्ज करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल अवगत कराया जाएगा तथा समस्या के समाधान के उपरांत उसकी सूचना भी पंजिका में अंकित की जाएगी।

IMG 20260831 WA0014 1

कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 05282-222330 है। आमजन बाढ़, जलभराव एवं अन्य आपदा संबंधी समस्याओं अथवा आवश्यक सूचनाओं के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

 

ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों को मौदहा बांध में स्थापित बाढ़ कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 05282-222365 तथा केंद्रीय जल आयोग कार्यालय के नंबर 05282-224309 से प्रत्येक दो घंटे में जलस्तर की सूचना प्राप्त कर पंजिका में अंकित करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

इसके साथ ही यमुना एवं बेतवा नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से 100 मीटर के भीतर पहुंचने पर तत्काल आपदा विशेषज्ञ, तहसीलदार हमीरपुर एवं मौदहा, उपजिलाधिकारी हमीरपुर एवं मौदहा तथा अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), हमीरपुर को सूचित करना अनिवार्य किया गया है।

 

जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ एवं अतिवृष्टि की स्थिति पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि आपदा की स्थिति में सूचना का तत्काल आदान-प्रदान, त्वरित प्रतिक्रिया एवं जनसामान्य को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

Back to top button
error: Content is protected !!