Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

दिनांक: 31 अगस्त 2026 *मानसून की भारी बारिश के दृष्टिगत स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर, जनपद में 36 बाढ़ चौकियां स्थापित* हमीरपुर। वर्तमान में जनपद हमीरपुर एवं आसपास के जनपदों में मानसून की भारी बारिश के दृष्टिगत स्वास्थ्य विभाग की सभी इकाइयों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। जनपद में बाढ़ की संभावित स्थिति को देखते हुए प्रभावित क्षेत्रों में समय से चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए संपूर्ण जनपद में 36 बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं। इन चौकियों पर चिकित्सा टीमों की तैनाती करते हुए उन्हें सतर्क एवं सक्रिय रखा गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा बताया गया कि बाढ़ जैसी आपदा की स्थिति में त्वरित चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए संबंधित कार्मिकों का पूर्वाभ्यास/मॉकड्रिल जिला प्रशासन के समन्वय से पूर्व में ही कराया जा चुका है। प्रत्येक ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य इकाई पर रैपिड रिस्पांस टीम (RRT) को सक्रिय कर दिया गया है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके

01 Sep 2026, 12:29 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

जिला सूचना कार्यालय, हमीरपुर. दिनांक: 31 अगस्त 2026

*मानसून की भारी बारिश के दृष्टिगत स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर, जनपद में 36 बाढ़ चौकियां स्थापित*

IMG 20260831 WA0000 1

हमीरपुर। वर्तमान में जनपद हमीरपुर एवं आसपास के जनपदों में मानसून की भारी बारिश के दृष्टिगत स्वास्थ्य विभाग की सभी इकाइयों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। जनपद में बाढ़ की संभावित स्थिति को देखते हुए प्रभावित क्षेत्रों में समय से चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए संपूर्ण जनपद में 36 बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं। इन चौकियों पर चिकित्सा टीमों की तैनाती करते हुए उन्हें सतर्क एवं सक्रिय रखा गया है।

 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा बताया गया कि बाढ़ जैसी आपदा की स्थिति में त्वरित चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए संबंधित कार्मिकों का पूर्वाभ्यास/मॉकड्रिल जिला प्रशासन के समन्वय से पूर्व में ही कराया जा चुका है। प्रत्येक ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य इकाई पर रैपिड रिस्पांस टीम (RRT) को सक्रिय कर दिया गया है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

 

चिकित्सा टीमों के लिए आवश्यक लॉजिस्टिक्स, जीवनरक्षक औषधियां, ओआरएस पैकेट, जिंक टैबलेट, क्लोरीन टैबलेट, ब्लीचिंग पाउडर, एएसवी (Anti Snake Venom) वैक्सीन एवं अन्य आवश्यक दवाएं संबंधित ब्लॉक इकाइयों को उपलब्ध करा दी गई हैं।

 

इसके अतिरिक्त जनपद में एंटी स्नेक वेनम वायल (ASV), एंटी रेबीज वैक्सीन (ARV), ओआरएस पैकेट एवं अन्य आवश्यक औषधियां जिला चिकित्सालय तथा समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।

IMG 20260831 WA0001 1

स्वास्थ्य विभाग द्वारा संभावित बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति को देखते हुए चिकित्सा सेवाओं की निरंतर निगरानी की जा रही है। संबंधित स्वास्थ्य इकाइयों को निर्देशित किया गया है कि आवश्यकता पड़ने पर प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल चिकित्सा दल भेजते हुए जनसामान्य को समयबद्ध एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

 

जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा आमजन से अपील की गई है कि जलभराव अथवा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सावधानी बरतें तथा किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या की स्थिति में निकटतम स्वास्थ्य केंद्र अथवा तैनात चिकित्सा टीम से तत्काल संपर्क करें। reporter samsuddin shaikh hamirpur

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

आगामी त्यौहारों को देखते हुए पुलिस ने पटाखा गोदामों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निगरानी तेज की
Mahrajganj01 Sep

आगामी त्यौहारों को देखते हुए पुलिस ने पटाखा गोदामों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निगरानी तेज की

निचलौल में पटाखा गोदामों पर पुलिस की नजर, CO ने किया औचक निरीक्षण महराजगंज जनपद 01/09/2026 सुरक्षा मानकों…

पूरी खबर पढ़ें →
GSVS कॉलेज में गूंजा ‘विद्यार्थी संवाद’, छात्रों से रूबरू हुए एसपी शक्ति मोहन अवस्थी
Mahrajganj01 Sep

GSVS कॉलेज में गूंजा ‘विद्यार्थी संवाद’, छात्रों से रूबरू हुए एसपी शक्ति मोहन अवस्थी

GSVS कॉलेज में गूंजा ‘विद्यार्थी संवाद’, छात्रों से रूबरू हुए एसपी शक्ति मोहन अवस्थी करियर, अनुशासन और साइबर…

पूरी खबर पढ़ें →
मिशन शक्ति 5.0: पनियरा ब्लॉक में महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक, साइबर अपराध से बचाव के बताए तरीके
Mahrajganj01 Sep

मिशन शक्ति 5.0: पनियरा ब्लॉक में महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक, साइबर अपराध से बचाव के बताए तरीके

मिशन शक्ति 5.0: पनियरा ब्लॉक में महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक, साइबर अपराध से बचाव के बताए…

पूरी खबर पढ़ें →
सुबोध पंवार बने शामली जिलाध्यक्ष, अमित पंवार को नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी
Shamli01 Sep

सुबोध पंवार बने शामली जिलाध्यक्ष, अमित पंवार को नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी

संवाददाता मोहित कुमार कांधला। एलम कस्बे में अंतरराष्ट्रीय किसान यूनियन की संगठनात्मक बैठक एवं नियुक्ति कार्यक्रम सुबोध पंवार…

पूरी खबर पढ़ें →
संविधान–आरक्षण बचाओ अभियान को धार देगी अपनी मैनपुरी, मऊ और बिजनौर में आयोजित होंगी विशाल जनसभाएं, स्वामी प्रसाद मौर्य करेंगे संबोधितजनता पार्टी, तीन जिलों में होगी विशाल रैली
राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के मामले में कार्रवाई की मांग, जेडीयू ने दिया सांकेतिक धरना
Banda01 Sep

राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के मामले में कार्रवाई की मांग, जेडीयू ने दिया सांकेतिक धरना

बांदा। राष्ट्रीय ध्वज की कथित अवमानना और उपेक्षा के मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!