Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

डिजिटल युग में बलौदाबाजार पत्रकारिता का नया अध्याय: प्रेस क्लब के प्रथम स्थापना दिवस पर पत्रकारों का भव्य अभिनंदन

25 Jun 2026, 04:49 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

 

 

DSC 1219 1

बलौदाबाजार

बलौदाबाजार प्रेस क्लब के पंजीयन एवं स्थापना दिवस के प्रथम वर्ष पूर्ण होने के गौरवपूर्ण अवसर पर नगर के ऑडिटोरियम में प्रथम पंजीयन स्थापना दिवस एवं पत्रकार सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन केवल स्थापना दिवस तक सीमित नहीं रहा, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारिता के सम्मान, उसकी गरिमा और समाज में उसकी भूमिका को समर्पित एक ऐतिहासिक समारोह बन गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा उच्च शिक्षा मंत्री माननीय टंकराम वर्मा रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, कसडोल विधायक संदीप साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, नगर पालिका परिषद बलौदाबाजार के अध्यक्ष अशोक जैन, प्रेस क्लब के संरक्षक विजय केसरवानी, संरक्षक विधिक सलाहकार सतीश चंद्र श्रीवास्तव, शैलेष नितिन त्रिवेदी, संरक्षक एस. एम. पाध्ये, संरक्षक विद्याधर तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता बलौदाबाजार प्रेस क्लब के अध्यक्ष नरेश गनशानी ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण, पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात समारोह का सबसे महत्वपूर्ण एवं गौरवपूर्ण क्षण तब आया जब मुख्य अतिथि माननीय टंकराम वर्मा के करकमलों से बलौदाबाजार प्रेस क्लब के आधिकारिक न्यूज़ पोर्टल का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस पहल को जिले की पत्रकारिता के डिजिटल युग में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना गया। उपस्थित पत्रकारों एवं अतिथियों ने इस नवाचार का गर्मजोशी से स्वागत किया।

पत्रकार सम्मान समारोह बना कार्यक्रम का सबसे गौरवशाली क्षण

समारोह का सबसे प्रेरणादायक और ऐतिहासिक अध्याय रहा पत्रकार सम्मान समारोह, जिसमें वर्षों से जनसरोकारों की आवाज बुलंद करने वाले, निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से समाज को दिशा देने वाले तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने वाले पत्रकारों का सम्मान किया गया।

मुख्य अतिथि एवं मंचस्थ अतिथियों द्वारा प्रेस क्लब के पदाधिकारियों, सदस्यों तथा जिलेभर से पधारे वरिष्ठ एवं युवा पत्रकारों को स्मृति-चिन्ह (मोमेंटो) प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान केवल एक प्रतीक नहीं था, बल्कि उन अनगिनत संघर्षों, जोखिमों, कठिन परिस्थितियों और सामाजिक दायित्वों के प्रति समाज की कृतज्ञता का भाव था, जिन्हें पत्रकार प्रतिदिन निभाते हैं। जब एक-एक पत्रकार मंच पर सम्मान ग्रहण करने पहुँचे तो पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। वातावरण गर्व, आत्मीयता और सम्मान की भावना से सराबोर हो गया। यह दृश्य इस बात का साक्षी बना कि समाज में पत्रकार केवल समाचार लिखने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि जनभावनाओं का प्रतिनिधि, लोकतंत्र का प्रहरी, अन्याय के विरुद्ध मुखर आवाज और आम नागरिक की उम्मीदों का संवाहक है।

मुख्य अतिथि माननीय टंकराम वर्मा ने अपने उद्बोधन में बलौदाबाजार प्रेस क्लब को प्रथम स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि पत्रकार समाज और शासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य करते हैं। वे जनहित के मुद्दों को उचित मंच तक पहुँचाकर अंतिम व्यक्ति की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुँचाने का महत्वपूर्ण दायित्व निभाते हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की लेखनी और कलम की ताकत ने आजादी के आंदोलन से लेकर वर्तमान भारत के सामाजिक, राजनीतिक एवं लोकतांत्रिक बदलावों तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है।
विशिष्ट अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकार निरंतर राष्ट्र निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान दे रहे हैं। उन्होंने पत्रकारों के समक्ष आने वाली विभिन्न चुनौतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि विषम परिस्थितियों के बावजूद पत्रकार समाज के प्रति अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करते हैं।
वहीं कसडोल विधायक संदीप साहू ने पत्रकारिता के इतिहास से लेकर वर्तमान डिजिटल युग तक पत्रकारों के संघर्षपूर्ण सफर का उल्लेख करते हुए कहा कि धूप, बारिश, आपदा, दुर्घटना अथवा किसी भी विषम परिस्थिति में सबसे पहले घटनास्थल पर पहुँचकर सत्य को समाज तक पहुँचाने का कार्य पत्रकार ही करते हैं। उन्होंने ग्रामीण अंचलों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने वाले पत्रकारों की विशेष सराहना करते हुए कहा कि प्रिंट मीडिया से लेकर डिजिटल मीडिया, वेब पोर्टल और सोशल मीडिया तक पत्रकारिता का स्वरूप भले ही बदल गया हो, लेकिन समाज और राष्ट्र के प्रति पत्रकारों की प्रतिबद्धता आज भी उतनी ही मजबूत है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रेस क्लब अध्यक्ष नरेश गनशानी ने बीते एक वर्ष के दौरान बलौदाबाजार प्रेस क्लब द्वारा जनहित, सामाजिक सरोकार, पीड़ित एवं जरूरतमंद लोगों की आवाज बुलंद करने तथा सकारात्मक एवं निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देने के लिए किए गए कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब भविष्य में भी जनसरोकारों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पत्रकार हितों और समाजहित में अपनी सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य अतिथियों ने भी पत्रकारिता के महत्व, लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका तथा पत्रकारों के सम्मान को लेकर अपने विचार व्यक्त करते हुए प्रेस क्लब के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। संरक्षक सतीश श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में पत्रकारिता को लाेकतंत्र की आत्मा एवं रीढ़ बताते हुए पत्रकारों में निष्पक्षता निर्भीकता एवं सच्चाई का गुण होना बताते हुए कहा कि पत्रकारों की कलम न रुकती है,न झुकती है और न बिकती है। संरक्षक विजय केसरवानी, एस.एम. पाध्ये, विद्याधर तिवारी सभी ने पत्रकारों के हितों और भूमिकाओं के संबंध में अपना वक्तव्य दिया l
इस अवसर पर मंचस्थ मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों का शाल, श्रीफल एवं बलौदाबाजार प्रेस क्लब का स्मृति-चिन्ह भेंट कर आत्मीय सम्मान किया गया। उपाध्यक्ष दिलीप माहेश्वरी ने प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग कर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में प्रेस क्लब के संरक्षक विजय केसरवानी, शैलेष नितिन त्रिवेदी, एस.एम. पाध्ये, विद्याधर तिवारी, विधिक सलाहकार एवं वरिष्ठ अधिवक्ता सतीशचन्द्र श्रीवास्तव, अध्यक्ष नरेश गनशानी, उपाध्यक्ष दिलीप महेश्वरी, सचिव दलजीत सिंह चावला, सहसचिव विजयशंकर तिवारी एवं प्रीत लाल कुर्रे, कोषाध्यक्ष राजेश्वर गिरी, सलाहकार उमेश बाजपेयी, राघवेंद्र सिंह, सुदेश साहू, डॉ. देवेंद्र साहू, लकेश बघेल, आभाष शर्मा, चतुरमूर्ति वर्मा, लकेश्वर बघेल, श्रवण ध्रुव, मिथलेश वर्मा, गोविन्द राम,मंजीत सिंह चावला, गणेश शंकर साहू, राजकुमार वलेचा, पुष्पकांत मेजर, ताराचंद कठौत्रे, तुलसी साहू, निर्मल सिंह, मोहित राम मरकाम, इलियास खान, राजू पाल, अजीत सिंह, धर्मेंद्र मांडले, किशोर बंजारे, चेतन पूरेना, तोषण प्रसाद चौबे सहित जिले के वरिष्ठ पत्रकार अरविन्द मिश्रा, किशोर बाजपेयी, महेश ढीढी, नीलकमल आजाद, जनसंपर्क अधिकारी आमना खातून, चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष लक्ष्मी साहू, केशरवानी समाज के अध्यक्ष श्याम केशरवानी, सिंधी समाज के अध्यक्ष इंदु पंजवानी, सिख समाज इन्दर सिंह सलूजा, खोडसराम कश्यप, ईशान वैष्णव, राकेश ध्रुव, आलोक अग्रवाल, पुरुषोत्तम सोनी, योगेश अग्रवाल, नीलम सोनी, श्रीमती वीनम श्रीवास्तव, श्रेया श्रीवास्तव, संतोष यदु, शंकर दुलानी, के. के.वर्मा, राजेश हबलानी, राजेश नागदेव, महेंद्र जैन, गौतम चौहान, शशिभूषण शुक्ला, मुरारी साहू, राकेश वाधवानी आदि विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, पत्रकारों के परिवारजन एवं जिलेभर से बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बड़ी खबर | लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट के प्रबंधन विवाद में NCLT का बड़ा अंतरिम आदेश, पूर्व न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह बने प्रशासक
A2Z सभी खबर सभी जिले की21 Sep

बड़ी खबर | लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट के प्रबंधन विवाद में NCLT का बड़ा अंतरिम आदेश, पूर्व न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह बने प्रशासक

# 🚨🔥 बड़ी खबर | लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट के प्रबंधन विवाद में NCLT का बड़ा अंतरिम आदेश, पूर्व…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की20 Sep

मोटरसाइकिल लूट और ज्वेलरी दुकान डकैती का पुलिस ने किया उद्भेदन, एक गिरफ्तार

मोटरसाइकिल लूट और ज्वेलरी दुकान डकैती का पुलिस ने किया उद्भेदन, एक गिरफ्तार गढ़वा। गढ़वा पुलिस ने मोटरसाइकिल…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की20 Sep

राधा अष्टमी पर श्री बंशीधर मंदिर में भव्य दधीकादो उत्सव व महा भंडारा

राधा अष्टमी पर श्री बंशीधर मंदिर में भव्य दधीकादो उत्सव व महा भंडारा हरि कीर्तन पर झूमे श्रद्धालु,…

पूरी खबर पढ़ें →
जमीन विवाद में चचेरे भाई की हत्या, 12 घण्टे में हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sarangarh-Bilaigarh20 Sep

जमीन विवाद में चचेरे भाई की हत्या, 12 घण्टे में हत्या का आरोपी गिरफ्तार

सारंगढ़ थाना क्षेत्र के धौराभाटा में चचेरे भाई की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की20 Sep

कधवन पंचायत में गरीब, असहाय व दिव्यांग 30 जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री वितरित

कधवन पंचायत में गरीब, असहाय व दिव्यांग 30 जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री वितरित श्री बंशीधर नगर। कधवन…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!