Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

धमतरी /चिरायु टीम की सतर्कता से 9 वर्षीय बालिका को मिला नया जीवन, जन्मजात हृदय रोग की सफल सर्जरी

30 Jun 2026, 10:01 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
1000375084

धमतरी,/,नगरी। समय पर की गई स्वास्थ्य जांच और चिरायु टीम की तत्परता ने नगरी की 9 वर्षीय बालिका लावण्या नेताम को नया जीवन दिया है। जन्मजात हृदय रोग (सीएचडी) से पीड़ित बालिका का सफल ऑपरेशन होने के बाद अब वह पूरी तरह स्वस्थ है।

लावण्या नेताम, पिता अनोज कुमार नेताम, निवासी नगरी, आत्मानंद स्कूल नगरी की कक्षा चौथी की छात्रा है। स्कूल स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान चिरायु टीम-ए, नगरी ने उसकी जांच की, जिसमें जन्मजात हृदय रोग की आशंका सामने आई। इसके बाद टीम ने बालिका को आगे की जांच के लिए रायपुर स्थित नारायणा एमएमआई हॉस्पिटल भेजा, जहां ईको (Echo) जांच में जन्मजात हृदय रोग की पुष्टि हुई।

रोग की पुष्टि के बाद चिरायु टीम ने आवश्यक दस्तावेज तैयार कर शासन को भेजे। राज्य शासन द्वारा उपचार के लिए 75 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई। इसके पश्चात 23 जून 2026 को बालिका के हृदय की सफल सर्जरी की गई।

वर्तमान में लावण्या पूरी तरह स्वस्थ है और नियमित फॉलो-अप के तहत चिकित्सकीय निगरानी में है। परिजनों ने समय पर बीमारी की पहचान और नि:शुल्क उपचार उपलब्ध कराने के लिए चिरायु टीम एवं राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस सफल उपचार में चिरायु टीम-ए, नगरी के टीम लीडर डॉ. अखिल चंद्राकर, डॉ. शमा खान, फार्मासिस्ट पूनम कुंजाम, एएनएम आभा साक्षी तथा एमएलटी दीपेश साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही। स्वास्थ्य विभाग ने इसे स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम और चिरायु योजना की प्रभावशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया है, जिससे गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान कर बच्चों को जीवनरक्षक उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की20 Sep

मोटरसाइकिल लूट और ज्वेलरी दुकान डकैती का पुलिस ने किया उद्भेदन, एक गिरफ्तार

मोटरसाइकिल लूट और ज्वेलरी दुकान डकैती का पुलिस ने किया उद्भेदन, एक गिरफ्तार गढ़वा। गढ़वा पुलिस ने मोटरसाइकिल…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की20 Sep

राधा अष्टमी पर श्री बंशीधर मंदिर में भव्य दधीकादो उत्सव व महा भंडारा

राधा अष्टमी पर श्री बंशीधर मंदिर में भव्य दधीकादो उत्सव व महा भंडारा हरि कीर्तन पर झूमे श्रद्धालु,…

पूरी खबर पढ़ें →
जमीन विवाद में चचेरे भाई की हत्या, 12 घण्टे में हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sarangarh-Bilaigarh20 Sep

जमीन विवाद में चचेरे भाई की हत्या, 12 घण्टे में हत्या का आरोपी गिरफ्तार

सारंगढ़ थाना क्षेत्र के धौराभाटा में चचेरे भाई की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की20 Sep

कधवन पंचायत में गरीब, असहाय व दिव्यांग 30 जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री वितरित

कधवन पंचायत में गरीब, असहाय व दिव्यांग 30 जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री वितरित श्री बंशीधर नगर। कधवन…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की19 Sep

कवलदाग जंगल से लूटी बाइक से सोनभद्र में डकैती, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

कवलदाग जंगल से लूटी बाइक से सोनभद्र में डकैती, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार भवनाथपुर में हथियार के बल…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!