Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

प्रेरणा-उत्सव’ में डीडवाना-कुचामन जिले का शानदार प्रदर्शन

06 Jul 2026, 04:33 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260706 WA0026
IMG 20260706 WA0026
प्रेरणा उत्सव में सम्मानित डीडवाना कुचामन जिले के परीक्षा प्रभारी मनोज जांगिड़।                                                                  जयपुर / डीडवाना कुचामन – विश्वकर्मा युवा मित्र मंडल द्वारा आयोजित प्रथम अखिल राजस्थान विश्वकर्मा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता-2026 के पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह “प्रेरणा-उत्सव” का आयोजन जयपुर स्थित दीप स्मृति सभागार में भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता के परीक्षा संयोजक डॉ. दिनेश जांगिड़ ‘सारंग’ के निर्देशन में आयोजित समारोह में उत्कृष्ट विद्यार्थियों, परीक्षा प्रभारियों एवं समाजसेवियों का सम्मान किया गया। अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा, जिला डीडवाना-कुचामन के कार्यकारी अध्यक्ष उमाशंकर जांगिड़ ने बताया कि जिले ने प्रतियोगिता में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ अर्जित कर समाज का गौरव बढ़ाया।

 

 

 

 

 

इस अवसर पर जूसरी निवासी श्री मनोज जांगिड़ को प्रतियोगिता में उत्कृष्ट एवं रचनात्मक योगदान, हिंदी-अंग्रेजी में पाठ्यक्रम एवं बुकलेट निर्माण, परीक्षा गाइडलाइन, प्रश्नपत्र, ओएमआर व अन्य परीक्षा प्रपत्र तैयार करने, सातों परीक्षा केन्द्रों के सफल संचालन तथा प्रदेश में द्वितीय सर्वाधिक आवेदन प्राप्त कराने पर “सर्वश्रेष्ठ जिला परीक्षा प्रभारी” सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान वरिष्ठ आईएएस डॉ. सुमित शर्मा एवं डॉ. जोगाराम जांगिड़ ने प्रदान किया।

समारोह में डीडवाना-कुचामन जिले के 17 मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। मकराना की अमाया शर्मा को जूनियर वर्ग में संभाग स्तर पर प्रथम तथा मौलासर की रिया जांगिड़ को द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर विशेष सम्मान दिया गया।

कार्यक्रम में जिले से समाज का प्रतिनिधिमंडल बस द्वारा जयपुर पहुँचा। इसमें कार्यकारी अध्यक्ष उमाशंकर जांगिड़, महिला जिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष ममता जांगिड़, केंद्र प्रभारी दिनेश जी, जगदीश जी, रामकिशोर जी, जीतमल जी, डॉ. गजेंद्र जी, नावां तहसील अध्यक्ष रामनिवास जी, विनोद जी, मदन लाल जी बूढ़ल पूर्व मंदिर अध्यक्ष परबतसर,विश्वकर्मा मंदिर मकराना के कार्यकारी अध्यक्ष रामेश्वर लाल जांगिड़, अध्यक्ष किस्तूरचंद जांगिड़, महिला मंडल अध्यक्ष प्रेमलता जांगिड़, कैलाश चंद जाला, मुरारीलाल जांगिड़, पूनमचंद जांगिड़, महेश जांगिड़, संगीता जांगिड़, सीमा जांगिड़, सरोज जांगिड़, पिंकी जांगिड़, वेदप्रकाश जांगिड़ तथा लाडनूं से कमलकिशोर जी एवं गोपाल जी सहित अनेक समाजबंधुओं ने सहभागिता निभाई।

समारोह में अतिथियों ने शिक्षा, संगठन एवं प्रतिभा सम्मान की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव बताया। डॉ. दिनेश जांगिड़ ‘सारंग’ ने सभी पदाधिकारियों, परीक्षा प्रभारियों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज की एकजुटता से यह अभियान निरंतर नई ऊँचाइयों की ओर अग्रसर है। डीडवाना-कुचामन जिले की उपलब्धियों और सम्मानित प्रतिभाओं ने पूरे जिले का गौरव बढ़ाया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

संगठन मजबूत, मिशन मजबूत गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ्
Chhindwara09 Sep

संगठन मजबूत, मिशन मजबूत गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ्

संगठन मजबूत, मिशन मजबूत गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ् गोंडवाना गणतंत्र पार्टी छिंदवाड़ा विधानसभा अमरवाड़ा की सिंगोड़ी क्षेत्रीय बैठक…

पूरी खबर पढ़ें →
जरहटिया के बच्चों ने क्रिकेट मुकाबले में जमालपुर टीम को दी शिकस्त मधुबनी जिले के सकरी थाना क्षेत्र के जरहटिया में आज छोटे बच्चों के बीच शानदार क्रिकेट मुकाबला खेला गया
8 मांगों को लेकर सड़क पर उतरे,नकटीखार में ग्रामीणों का चक्काजाम, प्रशासन से लिखित आश्वासन मांगा…
Korba09 Sep

8 मांगों को लेकर सड़क पर उतरे,नकटीखार में ग्रामीणों का चक्काजाम, प्रशासन से लिखित आश्वासन मांगा…

कोरबा जिला प्रशासन द्वारा ग्राम पंचायत नकटीखार के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की जनहित से जुड़ी मांगों की अनदेखी…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!