Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

ब्रेकिंग: ममता साहू राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बनी, गौरीशंकर श्रीवास, सौरभ सिंह जागृत सहित निगम मंडलों में इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी, पूरी लिस्ट

08 Jul 2026, 08:08 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260707 WA0031

रायपुर/ ममता साहू राज्य महिला आयोग की नयी अध्यक्ष होगी। राज्य सरकार ने निगम मंडलों में नियुक्ति की चिर प्रतिक्षित लिस्ट जारी कर दी है। छत्तीसगढ़ सरकार ने विभिन्न निगम, मंडलों और आयोगों में अध्यक्ष पदों पर नई नियुक्तियां करते हुए कई नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस लिस्ट में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष मिलाकर 13 नेताओं का शामिल किया गया है।

लिस्ट में पार्टी के कई सीनियर नेताओं का भी नाम शामिल है। लिस्ट में ममता साहू को महिला आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। वही अनुसूचित जाति आयोग में सौरभ सिंह जागृत और बीजेपी प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास को राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है।

राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक और कल्याणकारी संस्थाओं में नए अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। सरकार की ओर से जारी इन नियुक्तियों को संगठनात्मक और प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि इन नियुक्तियों के जरिए विभिन्न वर्गों और सामाजिक संगठनों को प्रतिनिधित्व देने के साथ-साथ संबंधित संस्थाओं के कार्यों को गति देने का प्रयास किया गया है।

इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी:
• ममता साहू को छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है।
• गौरीशंकर श्रीवास को छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्प कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
• रामलाल चौहान को छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
• आनंद निषाद को मछुआ कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है।
• राजेश कुमार राजपूत को छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
• राजेंद्र नायक को शाकंभरी बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है।
• सुधीर गौतम को छत्तीसगढ़ राज्य शिक्षा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की20 Sep

मोटरसाइकिल लूट और ज्वेलरी दुकान डकैती का पुलिस ने किया उद्भेदन, एक गिरफ्तार

मोटरसाइकिल लूट और ज्वेलरी दुकान डकैती का पुलिस ने किया उद्भेदन, एक गिरफ्तार गढ़वा। गढ़वा पुलिस ने मोटरसाइकिल…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की20 Sep

राधा अष्टमी पर श्री बंशीधर मंदिर में भव्य दधीकादो उत्सव व महा भंडारा

राधा अष्टमी पर श्री बंशीधर मंदिर में भव्य दधीकादो उत्सव व महा भंडारा हरि कीर्तन पर झूमे श्रद्धालु,…

पूरी खबर पढ़ें →
जमीन विवाद में चचेरे भाई की हत्या, 12 घण्टे में हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sarangarh-Bilaigarh20 Sep

जमीन विवाद में चचेरे भाई की हत्या, 12 घण्टे में हत्या का आरोपी गिरफ्तार

सारंगढ़ थाना क्षेत्र के धौराभाटा में चचेरे भाई की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की20 Sep

कधवन पंचायत में गरीब, असहाय व दिव्यांग 30 जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री वितरित

कधवन पंचायत में गरीब, असहाय व दिव्यांग 30 जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री वितरित श्री बंशीधर नगर। कधवन…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की19 Sep

कवलदाग जंगल से लूटी बाइक से सोनभद्र में डकैती, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

कवलदाग जंगल से लूटी बाइक से सोनभद्र में डकैती, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार भवनाथपुर में हथियार के बल…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!