धमतरी /जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा का बड़ा एक्शन….घटिया भोजन और एक्सपायरी ‘रेडी-टू-ईट’ मिलने पर अधिकारियों को लगाई फटकार
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


धमतरी। नगरी विकासखंड के मसान डबरा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा के औचक निरीक्षण में गंभीर लापरवाही सामने आई। निरीक्षण के दौरान मिली अनियमितताओं पर अध्यक्ष ने कड़ी नाराजगी जताते हुए तत्काल व्यवस्था सुधारने का निर्देश दिए।
निरीक्षण के समय आंगनबाड़ी में 5 बच्चों को भोजन परोसा गया था। भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं पाई गई। वहीं बच्चों के लिए रखे गए ‘रेडी-टू-ईट’ पोषण आहार के एक्सपायरी पैकेट भी पाए गए, जबकि आंगनबाड़ी केंद्रों में गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित पूरक पोषण उपलब्ध कराया जाना आवश्यक है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने मौके से ही महिला एवं बाल विकास विभाग, नगरी परियोजना अधिकारी को फोन कर तत्काल एक्सपायरी सामग्री हटाने, गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने तथा पूरी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय कर आवश्यक कार्रवाई करने को भी कहा।
इस दौरान अरुण सार्वा ने दो टूक कहा कि “बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शासन की योजनाओं का लाभ पूरी गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ बच्चों तक पहुंचे, यह विभाग की जिम्मेदारी है।”
जिला पंचायत अध्यक्ष की इस सख्त कार्रवाई से महिला एवं बाल विकास विभाग में हड़कंप मच गया है। क्षेत्र में भी इस कार्रवाई की व्यापक चर्चा है और लोगों ने बच्चों के हित में की गई इस पहल की सराहना की।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsमोटरसाइकिल लूट और ज्वेलरी दुकान डकैती का पुलिस ने किया उद्भेदन, एक गिरफ्तार गढ़वा। गढ़वा पुलिस ने मोटरसाइकिल…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsराधा अष्टमी पर श्री बंशीधर मंदिर में भव्य दधीकादो उत्सव व महा भंडारा हरि कीर्तन पर झूमे श्रद्धालु,…
पूरी खबर पढ़ें →
सारंगढ़ थाना क्षेत्र के धौराभाटा में चचेरे भाई की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकधवन पंचायत में गरीब, असहाय व दिव्यांग 30 जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री वितरित श्री बंशीधर नगर। कधवन…
पूरी खबर पढ़ें →
लोकेशन -उरमाल/ दिनांक 19/09/2026 मनीष जैन (मोनू भाई)उरमाल वाले का आज लम्बे समय से बहुत ही ज्यादा तबियत…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकवलदाग जंगल से लूटी बाइक से सोनभद्र में डकैती, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार भवनाथपुर में हथियार के बल…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।