Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

धमतरी: वन्यजीवों के शिकार का वीडियो सोशल मीडिया पर डालना पड़ा भारी, पांच आरोपी गिरफ्तार

09 Jul 2026, 10:08 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260709 WA0006 1024x768 1

धमतरी,9 जुलाई 2026/ धमतरी जिले में वन्यजीवों के कथित शिकार का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करना पांच युवकों को भारी पड़ गया। वन विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।वन विभाग के अनुसार, कुछ दिन पहले बिरगुड़ी वन परिक्षेत्र के जंगल में धामन सांप और गोय के कथित शिकार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। वीडियो में वन्यजीवों के साथ कथित तौर पर अमानवीय व्यवहार किए जाने का भी दावा किया गया है।

वन विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए धामन सांप और गोय का शिकार कर कथित तौर पर उसे पकाकर खाने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले आरोपियों ने बिरगुड़ी वन परिक्षेत्र के जंगल में धामन सांप और गोय का शिकार किया। इसके बाद आरोप है कि उन्होंने वन्यजीवों के साथ क्रूरतापूर्ण व्यवहार करते हुए पूरी घटना का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की,जांच के दौरान यूएसटीआर की एंटी पोचिंग टीम, बिरगुड़ी वन परिक्षेत्र और नरहरपुर वन परिक्षेत्र की संयुक्त टीम ने संदेह के आधार पर पांच लोगों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद वन विभाग ने उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की।

पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने कथित तौर पर शिकार किए गए धामन सांप और गोय का मांस पकाकर खा लिया था। वन विभाग को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विनोद, घसिया, प्रदीप, शैलेंद्र और शिवानंद के रूप में हुई है। सभी आरोपी नरहरपुर क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। वन विभाग ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उन्हें अटेस्ट कर न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की20 Sep

मोटरसाइकिल लूट और ज्वेलरी दुकान डकैती का पुलिस ने किया उद्भेदन, एक गिरफ्तार

मोटरसाइकिल लूट और ज्वेलरी दुकान डकैती का पुलिस ने किया उद्भेदन, एक गिरफ्तार गढ़वा। गढ़वा पुलिस ने मोटरसाइकिल…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की20 Sep

राधा अष्टमी पर श्री बंशीधर मंदिर में भव्य दधीकादो उत्सव व महा भंडारा

राधा अष्टमी पर श्री बंशीधर मंदिर में भव्य दधीकादो उत्सव व महा भंडारा हरि कीर्तन पर झूमे श्रद्धालु,…

पूरी खबर पढ़ें →
जमीन विवाद में चचेरे भाई की हत्या, 12 घण्टे में हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sarangarh-Bilaigarh20 Sep

जमीन विवाद में चचेरे भाई की हत्या, 12 घण्टे में हत्या का आरोपी गिरफ्तार

सारंगढ़ थाना क्षेत्र के धौराभाटा में चचेरे भाई की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की20 Sep

कधवन पंचायत में गरीब, असहाय व दिव्यांग 30 जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री वितरित

कधवन पंचायत में गरीब, असहाय व दिव्यांग 30 जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री वितरित श्री बंशीधर नगर। कधवन…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की19 Sep

कवलदाग जंगल से लूटी बाइक से सोनभद्र में डकैती, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

कवलदाग जंगल से लूटी बाइक से सोनभद्र में डकैती, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार भवनाथपुर में हथियार के बल…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!