Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

फाइव-स्टार होटल में 22 साल के साइंटिस्ट की लाश मिली: एक दिन पहले लखनऊ आए थे, सदमें में मां बेहोश; बैटरी से चलने वाला ट्रैक्टर बनाया था

14 Jul 2026, 10:34 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

AddText 07 14 10.26.56

लखनऊ के विभूतिखंड थाना क्षेत्र स्थित नोवोटेल में एक वैज्ञानिक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। सुबह से दरवाजा न खुलने पर होटल कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी तो वैज्ञानिक अचेत अवस्था में बेड पर पड़े मिले। पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल की जांच के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

महराजगंज जिले के सिसवा बाजार के बीजापार आसमान छपरा गांव के रहने वाले राहुल सिंह (22) युवा साइंटिस्ट थे। सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे विभूति खंड स्थित नोवोटेल होटल में आकर रुके थे। मंगलवार सुबह चेक आउट के समय जब नहीं निकले तो उनकी मौत की जानकारी हुई। राहुल ने बैटरी से चलने वाला इको फ्रेंडली ट्रैक्टर बनाया था।

राहुल के पिता संजय सिंह किसान हैं। उनकी परेशानी देखकर ही राहुल ने बैटरी वाला ट्रैक्टर बनाया था। उनकी मां रासमुनी देवी बेटे की मौत से सदमे में हैं। वह बार-बार बेहोश हो रही हैं। घर में बड़े भाई रोहित सिंह, बहन निशु सिंह हैं। राहुल सबसे छोटे भाई थे।

नोवोटेल होटल में राहुल की डेडबॉडी मिलने के मामले में एसीपी विभूति खंड सौम्या पांडे ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर सड़क किनारे से हटवाया गया अतिक्रमण, लोगो को किया गया जागरुक
Sant Kabir Nagar14 Sep

रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर सड़क किनारे से हटवाया गया अतिक्रमण, लोगो को किया गया जागरुक

संतकबीरनगर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व…

पूरी खबर पढ़ें →
कप्तानगंज क्षेत्र के पोखरा क्षेत्र मनोरमा नदी को स्वच्छ और निर्मल बनाने के लिए क्षेत्रवासियों द्वारा शुरू किया गया सफाई अभियान !
Basti14 Sep

कप्तानगंज क्षेत्र के पोखरा क्षेत्र मनोरमा नदी को स्वच्छ और निर्मल बनाने के लिए क्षेत्रवासियों द्वारा शुरू किया गया सफाई अभियान !

बस्ती। कप्तानगंज क्षेत्र के पोखरा क्षेत्र से होकर बहने वाली मनोरमा नदी को स्वच्छ और निर्मल बनाने के…

पूरी खबर पढ़ें →
अमृता फडणवीस के पूजन के 24 घंटे के भीतर एक्शन! चंद्रपुर के महाशिवलिंग मंदिर जीर्णोद्धार मामले में FIR दर्ज
Chandrapur14 Sep

अमृता फडणवीस के पूजन के 24 घंटे के भीतर एक्शन! चंद्रपुर के महाशिवलिंग मंदिर जीर्णोद्धार मामले में FIR दर्ज

चंद्रपुर से वंदे भारत LIVE TV NEWS के लिए ब्यूरो चीफ समीर वानखेड़े की रिपोर्ट* चंद्रपुर के प्राचीन…

बड़ी खबर | सहारनपुर में ट्यूबवेल चोर गिरोह का भंडाफोड़, शातिर चोर गिरफ्तार और बाल अपचारी हिरासत में —
A2Z सभी खबर सभी जिले की14 Sep

बड़ी खबर | सहारनपुर में ट्यूबवेल चोर गिरोह का भंडाफोड़, शातिर चोर गिरफ्तार और बाल अपचारी हिरासत में —

दिन में ट्यूबवेलों की रेकी और रात में चोरी का खेल, सेंटरों कार, बाइक, रेहड़े और भारी मात्रा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!