धमतरी /नगरी के चेतन सिंह नेताम का यूपीएससी में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


नगरी। नगरी विकासखंड के प्रतिभाशाली युवा चेतन सिंह नेताम ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से नगरी विकासखंड सहित उनके पैतृक ग्राम बिजनपुरी में हर्ष का माहौल है।
चेतन सिंह नेताम, विकासखंड नगरी के सेवानिवृत्त प्रधानपाठक कोमलु राम नेताम के सुपुत्र हैं। कोमलु राम नेताम ने विकासखंड नगरी के माध्यमिक शाला पंडरीपानी मॉल एवं माध्यमिक शाला महमल्ला मॉल सहित विभिन्न विद्यालयों में लगभग 21 वर्षों तक शिक्षकीय सेवाएं प्रदान कीं तथा 30 सितंबर 2025 को प्रधानपाठक पद से सेवानिवृत्त हुए।
चेतन सिंह नेताम बचपन से ही मेधावी छात्र रहे हैं। उन्होंने प्रतिष्ठित आईआईटी खड़गपुर से एम.टेक. की उपाधि प्राप्त की। इसके बाद राजस्थान के उदयपुर तथा ओडिशा में अपनी सेवाएं देने के उपरांत वर्तमान में महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। मूल रूप से वे ग्राम बिजनपुरी, तहसील एवं जिला धमतरी (छत्तीसगढ़) के निवासी हैं।
उनकी इस उल्लेखनीय सफलता पर माता गोदावरी नेताम, पिता एवं सेवानिवृत्त प्रधानपाठक कोमलु राम नेताम, चाचा रामकिशन नेताम, परिवार के सभी सदस्यों तथा शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि चेतन की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह मेहनत, लगन तथा दृढ़ संकल्प का उत्कृष्ट उदाहरण है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsमोटरसाइकिल लूट और ज्वेलरी दुकान डकैती का पुलिस ने किया उद्भेदन, एक गिरफ्तार गढ़वा। गढ़वा पुलिस ने मोटरसाइकिल…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsराधा अष्टमी पर श्री बंशीधर मंदिर में भव्य दधीकादो उत्सव व महा भंडारा हरि कीर्तन पर झूमे श्रद्धालु,…
पूरी खबर पढ़ें →
सारंगढ़ थाना क्षेत्र के धौराभाटा में चचेरे भाई की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकधवन पंचायत में गरीब, असहाय व दिव्यांग 30 जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री वितरित श्री बंशीधर नगर। कधवन…
पूरी खबर पढ़ें →
लोकेशन -उरमाल/ दिनांक 19/09/2026 मनीष जैन (मोनू भाई)उरमाल वाले का आज लम्बे समय से बहुत ही ज्यादा तबियत…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकवलदाग जंगल से लूटी बाइक से सोनभद्र में डकैती, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार भवनाथपुर में हथियार के बल…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।