धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का शक्ति प्रदर्शन, अभिजीत दिपके बोले ‘सरकार झुकी, अब दो और मांगें पूरी करो’
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


नई दिल्ली। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद पेपर लीक विरोधी आंदोलन से जुड़े संगठन कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने इसे अपनी बड़ी जीत बताया है। CJP प्रमुख अभिजीत दिपके ने कहा कि यह आंदोलन और छात्रों की एकजुटता की जीत है। उन्होंने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा, “हमने कर दिखाया… लोग कहते थे कि सरकार कभी नहीं झुकेगी, लेकिन लोकतंत्र में हर कोई झुकता है, झुकाने वाला चाहिए।”
धर्मेंद्र प्रधान ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस्तीफे की जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में कभी जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ा। इस्तीफे के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
CJP ने याद दिलाईं दो नई मांगें
अभिजीत दिपके ने कहा कि आंदोलन अभी खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने केंद्र सरकार के सामने दो प्रमुख मांगें दोहराईं—
नीट पेपर लीक प्रकरण से जुड़े आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को ₹1 करोड़ का मुआवजा दिया जाए।
प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर बल प्रयोग करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
उन्होंने कहा, “हम कॉकरोच हैं, इतनी आसानी से नहीं जाएंगे। जब तक न्याय नहीं मिलेगा, संघर्ष जारी रहेगा।”
पहले भी किया था बड़ा दावा
गौरतलब है कि एक दिन पहले CJP ने दावा किया था कि सरकार ने आंदोलन के दौरान आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को ₹1-1 करोड़ मुआवजा देने और प्रदर्शनकारियों पर दर्ज मामलों को वापस लेने पर सहमति जता दी है। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अब आंदोलन और उससे जुड़ी आगे की रणनीति पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsमोटरसाइकिल लूट और ज्वेलरी दुकान डकैती का पुलिस ने किया उद्भेदन, एक गिरफ्तार गढ़वा। गढ़वा पुलिस ने मोटरसाइकिल…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsराधा अष्टमी पर श्री बंशीधर मंदिर में भव्य दधीकादो उत्सव व महा भंडारा हरि कीर्तन पर झूमे श्रद्धालु,…
पूरी खबर पढ़ें →
सारंगढ़ थाना क्षेत्र के धौराभाटा में चचेरे भाई की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकधवन पंचायत में गरीब, असहाय व दिव्यांग 30 जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री वितरित श्री बंशीधर नगर। कधवन…
पूरी खबर पढ़ें →
लोकेशन -उरमाल/ दिनांक 19/09/2026 मनीष जैन (मोनू भाई)उरमाल वाले का आज लम्बे समय से बहुत ही ज्यादा तबियत…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकवलदाग जंगल से लूटी बाइक से सोनभद्र में डकैती, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार भवनाथपुर में हथियार के बल…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।