Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

धमतरी के कुरूद-विशाखापत्तनम मार्ग पर सड़क हादसे में प्राथमिक शाला ठेनही के प्रधान पाठक भुनेश्वर सिंह दिवाकर की मौत हो गई, हेलमेट पहनने के बावजूद अंदरूनी चोटें जानलेवा साबित हुईं।

28 Jul 2026, 04:31 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
1000560878

Dhamtari News। धमतरी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में सरकारी स्कूल के प्रधान पाठक की मौत हो गई। सबसे दुखद बात यह रही कि शिक्षक ने सुरक्षा के लिए हेलमेट भी पहन रखा था, लेकिन हादसा इतना भीषण था कि उनकी जान नहीं बच सकी। बताया जा रहा है कि दुर्घटना में उनके शरीर के अंदरूनी हिस्सों में गंभीर चोटें आईं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद शिक्षा जगत में शोक की लहर है।

बेटी से मिलकर रायपुर से लौट रहे थे घर
मिली जानकारी के अनुसार, भुनेश्वर सिंह दिवाकर (50), प्राथमिक शाला ठेनही में प्रधान पाठक के पद पर पदस्थ थे। वे सारंगपुरी (उमरगांव) के रहने वाले थे। उनकी बेटी रायपुर में पढ़ाई करती है। रविवार को वे बेटी से मिलने रायपुर गए थे और वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान कुरूद-विशाखापत्तनम मार्ग पर उनकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी रेलिंग से टकरा गई।

108 एम्बुलेंस पहुंचने से पहले ही टूट गई सांसें
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में सिर सुरक्षित होने के बावजूद शरीर के अंदरूनी अंगों में गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई।

शिक्षा जगत में शोक, पुलिस कर रही जांच
शिक्षक की असमय मौत की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

लगातार सड़क हादसों का शिकार हो रहे शिक्षक
हाल के दिनों में शिक्षकों की सड़क दुर्घटनाओं में मौत की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। कभी स्कूल जाते समय तो कभी स्कूल से लौटते वक्त शिक्षक हादसों का शिकार हो रहे हैं। यह लगातार बढ़ती घटनाएं शिक्षकों की सड़क सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की20 Sep

मोटरसाइकिल लूट और ज्वेलरी दुकान डकैती का पुलिस ने किया उद्भेदन, एक गिरफ्तार

मोटरसाइकिल लूट और ज्वेलरी दुकान डकैती का पुलिस ने किया उद्भेदन, एक गिरफ्तार गढ़वा। गढ़वा पुलिस ने मोटरसाइकिल…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की20 Sep

राधा अष्टमी पर श्री बंशीधर मंदिर में भव्य दधीकादो उत्सव व महा भंडारा

राधा अष्टमी पर श्री बंशीधर मंदिर में भव्य दधीकादो उत्सव व महा भंडारा हरि कीर्तन पर झूमे श्रद्धालु,…

पूरी खबर पढ़ें →
जमीन विवाद में चचेरे भाई की हत्या, 12 घण्टे में हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sarangarh-Bilaigarh20 Sep

जमीन विवाद में चचेरे भाई की हत्या, 12 घण्टे में हत्या का आरोपी गिरफ्तार

सारंगढ़ थाना क्षेत्र के धौराभाटा में चचेरे भाई की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की20 Sep

कधवन पंचायत में गरीब, असहाय व दिव्यांग 30 जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री वितरित

कधवन पंचायत में गरीब, असहाय व दिव्यांग 30 जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री वितरित श्री बंशीधर नगर। कधवन…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की19 Sep

कवलदाग जंगल से लूटी बाइक से सोनभद्र में डकैती, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

कवलदाग जंगल से लूटी बाइक से सोनभद्र में डकैती, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार भवनाथपुर में हथियार के बल…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!