Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

धमतरी: गुरु रविदास जयंती पर भाजपा का समरसता संकल्प, कार्यशाला में घर-घर तिरंगा अभियान को गति देने का आह्वान

28 Jul 2026, 04:31 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
486f8fa3 c53c 4f34 9738 c4be01719155 1536x1223 1

धमतरी,27 जुलाई 2026।भारतीय जनता पार्टी जिला धमतरी द्वारा संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती, समरसता संकल्प अभियान एवं घर-घर तिरंगा – तिरंगा यात्रा के अंतर्गत जिला स्तरीय संयुक्त कार्यशाला का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय, गोविंद सारंग भवन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, धरसींवा विधायक अनुज शर्मा, अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साहू, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना साहू, जिला प्रभारी डॉ. किरण बघेल, महापौर रामू रोहरा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पं. राजेश शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ठाकुर शशि पवार, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा, पूर्व विधायक इंदर चंद चोपड़ा, पूर्व विधायक पिंकी शिवराज शाह, पूर्व विधायक श्रवण मरकाम, सहकारी बैंक अध्यक्ष निरंजन सिन्हा सहित जिले के जनप्रतिनिधि एवं संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संतों, महापुरुषों और राष्ट्रनिर्माताओं के विचारों को समाज तक पहुंचाने का कार्य निरंतर कर रही है। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास महाराज का समरसता, समानता और मानवता का संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है। आगामी अभियान केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक राष्ट्रभाव और सामाजिक समरसता का संदेश पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से प्रत्येक कार्यक्रम को पूर्ण समर्पण एवं अनुशासन के साथ सफल बनाने का आह्वान किया।

अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साहू ने संत गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर जिले में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि प्रत्येक मंडल एवं बूथ स्तर पर समरसता संकल्प अभियान, संत रविदास जी के जीवन दर्शन पर गोष्ठियां, सामाजिक संवाद, तिरंगा यात्रा तथा जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इन आयोजनों के माध्यम से संत रविदास जी के विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा तथा सामाजिक समरसता को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा।

कार्यक्रम में अनुज शर्मा धरसींवा विधायक ने पीपीटी प्रस्तुतीकरण के माध्यम से संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के जीवन, संघर्ष, आध्यात्मिक साधना और सामाजिक योगदान की विस्तृत जानकारी दी गई। बताया गया कि गुरु रविदास महाराज ने जाति, ऊंच-नीच और भेदभाव के विरुद्ध मानव समानता का संदेश दिया तथा अपने जीवन से समाज को प्रेम, सेवा और समरसता की राह दिखाई। उनके विचारों ने भारतीय संत परंपरा को नई दिशा प्रदान की। उनके जीवन के अनेक प्रेरणादायी प्रसंगों को चित्रों एवं तथ्यों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। कार्यकर्ताओं को बताया गया कि गुरु रविदास जी का दर्शन केवल आध्यात्मिक नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन का भी आधार रहा है। उनके संदेश आज भी राष्ट्र निर्माण और सामाजिक एकता के लिए प्रेरणा स्रोत बने हुए हैं।

मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने अपने उद्बोधन की शुरुआत “जो बोले सो निर्भय, संत रविदास महाराज की जय” के उद्घोष से की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पहली ऐसी राजनीतिक पार्टी है जिसने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की जयंती को पूरे सम्मान और व्यापक जनभागीदारी के साथ समाज के बीच मनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने संत रविदास महाराज के जीवन संघर्ष, तत्कालीन मुगल शासन के दौर में सामाजिक परिस्थितियों तथा भारतीय संत परंपरा की गौरवशाली विरासत का विस्तार से उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास महाराज ने समाज को भक्ति, समानता और आत्मसम्मान का मार्ग दिखाया। उनके प्रसिद्ध वचन “मन चंगा तो कठौती में गंगा” का उल्लेख करते हुए कहा कि सच्ची भक्ति बाहरी आडंबर में नहीं, बल्कि निर्मल मन और श्रेष्ठ आचरण में निहित है। उन्होंने कहा कि भक्ति मार्ग समाज को जोड़ने, संस्कार देने और राष्ट्र निर्माण का सबसे प्रभावी माध्यम है। भाजपा कार्यकर्ता केवल चुनाव लड़ने वाला कार्यकर्ता नहीं होता, बल्कि वह भारत भक्ति, समाज भक्ति और राष्ट्र सेवा का वाहक होता है। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल विकास नहीं, बल्कि “विकास के साथ विरासत” को भी सुरक्षित और सशक्त बनाना है। संतों और महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाकर ही विकसित भारत का संकल्प साकार होगा।

अंत में जिला महामंत्री राकेश साहू ने आगामी कार्यक्रमों के लिए विभिन्न जिला एवं मंडल स्तर के प्रभारियों की घोषणा करते हुए अभियान की जिम्मेदारियां सौंपी तथा सभी कार्यकर्ताओं से पूर्ण सक्रियता के साथ अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में जिले के सभी संगठन प्रमुख, जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी उमेश साहू द्वारा प्रदान की गई।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की20 Sep

मोटरसाइकिल लूट और ज्वेलरी दुकान डकैती का पुलिस ने किया उद्भेदन, एक गिरफ्तार

मोटरसाइकिल लूट और ज्वेलरी दुकान डकैती का पुलिस ने किया उद्भेदन, एक गिरफ्तार गढ़वा। गढ़वा पुलिस ने मोटरसाइकिल…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की20 Sep

राधा अष्टमी पर श्री बंशीधर मंदिर में भव्य दधीकादो उत्सव व महा भंडारा

राधा अष्टमी पर श्री बंशीधर मंदिर में भव्य दधीकादो उत्सव व महा भंडारा हरि कीर्तन पर झूमे श्रद्धालु,…

पूरी खबर पढ़ें →
जमीन विवाद में चचेरे भाई की हत्या, 12 घण्टे में हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sarangarh-Bilaigarh20 Sep

जमीन विवाद में चचेरे भाई की हत्या, 12 घण्टे में हत्या का आरोपी गिरफ्तार

सारंगढ़ थाना क्षेत्र के धौराभाटा में चचेरे भाई की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की20 Sep

कधवन पंचायत में गरीब, असहाय व दिव्यांग 30 जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री वितरित

कधवन पंचायत में गरीब, असहाय व दिव्यांग 30 जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री वितरित श्री बंशीधर नगर। कधवन…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की19 Sep

कवलदाग जंगल से लूटी बाइक से सोनभद्र में डकैती, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

कवलदाग जंगल से लूटी बाइक से सोनभद्र में डकैती, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार भवनाथपुर में हथियार के बल…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!