Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

धमतरी में एसपी भावना पांडेय की क्राइम मीटिंग, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण और तकनीक आधारित पुलिसिंग पर जोर

05 Aug 2026, 12:37 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
image1785757927

धमतरी। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय ने सोमवार को जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों, राजपत्रित अधिकारियों और विभिन्न शाखा प्रभारियों की क्राइम मीटिंग लेकर अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था तथा लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में त्वरित न्याय, प्रभावी पुलिसिंग और आधुनिक तकनीक के अधिकतम उपयोग पर विशेष जोर देते हुए अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

एसपी ने 31 जुलाई 2026 तक लंबित अपराधों, चालानों, मर्ग, गुम इंसान, शिकायतों, विभागीय जांच और प्राथमिक जांच प्रकरणों की वर्षवार एवं अपराधवार समीक्षा की। उन्होंने 60 और 90 दिनों से अधिक समय से लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने, गुणवत्तापूर्ण विवेचना सुनिश्चित करने तथा वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जांच पूरी करने के निर्देश दिए।

बैठक में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, स्थायी वारंटों की तामीली, निगरानी एवं गुंडा बदमाशों की गतिविधियों की समीक्षा की गई। एसपी ने आदतन अपराधियों पर सतत निगरानी रखने और जिलाबदर की कार्रवाई योग्य मामलों में नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कानून-व्यवस्था की समीक्षा के दौरान शांति समिति, सड़क सुरक्षा समिति और महिला कमांडो की गतिविधियों की जानकारी लेते हुए सामुदायिक पुलिसिंग को और मजबूत बनाने पर बल दिया गया। साथ ही प्रतिबंधात्मक कार्रवाई और बाउंड ओवर प्रकरणों की भी समीक्षा की गई।

बैठक में CCTNS, E-Sign FIR, E-Sign Challan, E-Sakshya, MedLEaPR, E-FSL, e-Prosecution, Cri-MAC, DG/IG Dashboard, 10 मिनट, त्रिनयन, सक्षम, E-DAR/IRAD, ICJS, CEIR, ITSSO, JCTS और NETGRID सहित विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को तकनीक का अधिकतम उपयोग कर अपराधियों की पहचान, साक्ष्य संकलन और विवेचना को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए।

एसपी भावना पांडेय ने सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को थानों में लगे सीसीटीवी कैमरों को हमेशा चालू और कार्यशील रखने, शासकीय वाहनों, वायरलेस सेट, कंप्यूटर तथा अन्य संसाधनों के नियमित रखरखाव के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि प्रभावी पुलिसिंग का आधार त्वरित कार्रवाई, गुणवत्तापूर्ण विवेचना, आधुनिक तकनीक का बेहतर उपयोग और आमजन के प्रति संवेदनशील व्यवहार है।

क्राइम मीटिंग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवचरण पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार पांडेय, एसडीओपी कुरूद रागिनी मिश्रा, उप पुलिस अधीक्षक यशकरण दीप ध्रुव, डीएसपी भानू प्रताप चंद्राकर, एसडीओपी नगरी विपिन रंगारी, जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारी, साइबर थाना, अजाक थाना, कंट्रोल रूम, यातायात शाखा तथा पुलिस कार्यालय के विभिन्न शाखा प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक के अंत में एसपी ने सभी अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में निर्देशों का पालन करते हुए आगामी समीक्षा बैठक में प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की20 Sep

मोटरसाइकिल लूट और ज्वेलरी दुकान डकैती का पुलिस ने किया उद्भेदन, एक गिरफ्तार

मोटरसाइकिल लूट और ज्वेलरी दुकान डकैती का पुलिस ने किया उद्भेदन, एक गिरफ्तार गढ़वा। गढ़वा पुलिस ने मोटरसाइकिल…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की20 Sep

राधा अष्टमी पर श्री बंशीधर मंदिर में भव्य दधीकादो उत्सव व महा भंडारा

राधा अष्टमी पर श्री बंशीधर मंदिर में भव्य दधीकादो उत्सव व महा भंडारा हरि कीर्तन पर झूमे श्रद्धालु,…

पूरी खबर पढ़ें →
जमीन विवाद में चचेरे भाई की हत्या, 12 घण्टे में हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sarangarh-Bilaigarh20 Sep

जमीन विवाद में चचेरे भाई की हत्या, 12 घण्टे में हत्या का आरोपी गिरफ्तार

सारंगढ़ थाना क्षेत्र के धौराभाटा में चचेरे भाई की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की20 Sep

कधवन पंचायत में गरीब, असहाय व दिव्यांग 30 जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री वितरित

कधवन पंचायत में गरीब, असहाय व दिव्यांग 30 जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री वितरित श्री बंशीधर नगर। कधवन…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की19 Sep

कवलदाग जंगल से लूटी बाइक से सोनभद्र में डकैती, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

कवलदाग जंगल से लूटी बाइक से सोनभद्र में डकैती, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार भवनाथपुर में हथियार के बल…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!