Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

अयोध्या श्रीराम मंदिर में रामदरबार के दर्शन के लिए अब पास नहीं लगेगा

06 Aug 2026, 03:24 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

।। वंदेभारतलाइवटीव न्युज, गुरूवार 06 अगस्त 2026 ।।

Screenshot 20260806 112631 Chrome –:: प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार अयोध्या श्रीराम मंदिर में रामदरबार के दर्शन के जाने वाले श्रद्धालु भक्तगणों को अब से दर्शन के लिए पास नहीं लगेगा। प्राप्त जानकारी अनुसार श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने कल मंगलवार 05 जुलाई को रामदरबार दर्शन के लिए पास की अनिवार्य व्यवस्था को अब खत्म कर दिया है। अब से अयोध्या श्रीराम मंदिर जाने वाले भक्तगण पूरे रामदरबार सहित पूरे मंदिर का भी आसानी से दर्शन कर सकेंगे।श्रीराम मंदिर मे रामदरबार पहली मंजिल में बना हुआ है, जो कि गत वर्ष 2025 मे जून के महिनें में बनकर तैयार हुआ था। मंदिर तैयार होने के बाद शुरूआती दौर में श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट ने रामदरबार दर्शन के लिए पास को अनिवार्य किया था, अब करीब एक वर्ष बाद ट्रस्ट ने दर्शन के लिए पास की अनिवार्यता को खत्म कर.दिया है। जानकारी अनुसार रामलला के दर्शन के लिए सुगम पास की व्यवस्था जारी रहेगी।. रामलला की एक दिन में बार आरती होती है, आरती के लिए तत्काल पास की भी व्यवस्था शूरू की गई है,इन तत्काल पास को मंदिर के पास बिड़ला धर्मशाला के सामने बनाए गए सुवीधा केंद्र से प्राप्त किया जा सकता है प्राप्त जानकारी के अनुसार रामलला की आरती के लिए 45और रामदरबार की आरती के लिए 15 तत्काल पास की सीमा तय की गई है। जानकारी के अनुसार रामलला की मंगल आरती प्रतिदिन सुबह चार बजे और श्रृंगार आरती सुबह छह बजे की जाती है। इषन दोनों ही आरतियों के लिए एक दिन पूर्व ही तत्काल पास जारी किए जायेंगे। जानकारी अनुसार रात्रि के समय नौ बजे होने वाली आरती के लिए पास उसी दिन जारी किए जायेंगे। तत्काल पास बिड़ला गेट स्थित तीर्थ क्षेत्र के यात्री सुविधा केन्द्र, कार्यालय के काउंटर से पास ले सकते हैं, यहां पर पास बनना सुबह नौ बजे से शुरू होगा । सुगम पास- सुगम दर्शन के लिए केवल आनलाईन ही पास प्राप्त होंगे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

टीकमगढ़ पुलिस की प्रभावी कार्रवाही देहात पुलिस ने 02 स्थाई वारंटियों को अलग-अलग जिलों से किया गिरफ्तार।
A2Z सभी खबर सभी जिले की23 Sep

टीकमगढ़ पुलिस की प्रभावी कार्रवाही देहात पुलिस ने 02 स्थाई वारंटियों को अलग-अलग जिलों से किया गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर अग्रवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह कुशवाहा तथा एसडीओपी…

पूरी खबर पढ़ें →
सिंगरौली: *उमंग दिवस* के अवसर पर सिंगरौली पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
Singrauli23 Sep

सिंगरौली: *उमंग दिवस* के अवसर पर सिंगरौली पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

सिंगरौली: *उमंग दिवस* के अवसर पर सिंगरौली पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित…

पूरी खबर पढ़ें →
अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी गिरोह पर चोपन पुलिस का शिकंजा, तीन गिरफ्तार 1 क्विंटल 340 ग्राम गांजा बरामद; ब्रेजा वाहन, मोबाइल और नकदी समेत 62 लाख की बरामदगी
Sonbhadra23 Sep

अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी गिरोह पर चोपन पुलिस का शिकंजा, तीन गिरफ्तार 1 क्विंटल 340 ग्राम गांजा बरामद; ब्रेजा वाहन, मोबाइल और नकदी समेत 62 लाख की बरामदगी

संवाददाता_राकेश कुमार कन्नौजिया सोनभद्र। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन शुद्धि” अभियान के तहत…

पूरी खबर पढ़ें →
महुली-पोलवा में धूमधाम से मनाया गया कर्मा पर्व मांदर की थाप और कर्मा गीतों पर थिरके ग्रामीण,
Sonbhadra23 Sep

महुली-पोलवा में धूमधाम से मनाया गया कर्मा पर्व मांदर की थाप और कर्मा गीतों पर थिरके ग्रामीण,

महुली-पोलवा में धूमधाम से मनाया गया करमा पर्व मांदर की थाप और करम गीतों पर थिरके ग्रामीण, करम…

पूरी खबर पढ़ें →
C ,S,P, सहित तीन आरोपीयो के गिरफतारी वारंट निरस्त S,IT,निरिक्षक को नोटिस
Katni23 Sep

C ,S,P, सहित तीन आरोपीयो के गिरफतारी वारंट निरस्त S,IT,निरिक्षक को नोटिस

कटनी। कुठला के चर्चित सीएसपी सौदेबाजी कांड में निलंबित सीएसपी नेहा पच्चीसिया समेत तीन आरोपियों की गिरफ्तारी को…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!