Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

20 लाख की लागत से विष्णु मंदिर छठ घाट का होगा सौंदर्यीकरण, विधायक अनंत प्रताप देव ने किया शिलान्यास

09 Aug 2026, 10:08 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

विशुनपुरा। पोखरा चौक स्थित विष्णु मंदिर परिसर में करीब 20 लाख रुपये की लागत से होने वाले छठ घाट सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास रविवार को क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव ने नारियल फोड़कर किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, झामुमो कार्यकर्ता और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।FB IMG 1786292502038शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा कि वर्ष 2009 में जब वे विधायक थे, तब विशुनपुरा को विकास के नक्शे पर लाने का प्रयास किया था। उस समय क्षेत्र को उपेक्षित माना जाता था, लेकिन लगातार प्रयासों से विशुनपुरा को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया गया। उन्होंने कहा कि विशुनपुरा को रमना, श्री बंशीधर नगर और मझिआंव से पक्की सड़कों के माध्यम से जोड़ने से आवागमन और क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिली।FB IMG 1786282569451विधायक ने कहा कि राजनीति में लोग अक्सर वोट लेने के लिए काम करते हैं, लेकिन वे जनता को अपने परिवार का हिस्सा मानकर दिल जीतने की राजनीति करते हैं। क्षेत्र की जनता की मांग और जरूरत के अनुरूप विकास योजनाओं को धरातल पर उतारना उनकी प्राथमिकता है।

FB IMG 1786282563702
उन्होंने कहा कि घटवरिया घाट का चौड़ीकरण और मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण का कार्य भी जल्द कराया जाएगा। इसके अलावा हरिजन टोला की करीब डेढ़ किलोमीटर सड़क के निर्माण का भरोसा ग्रामीणों को दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जो भी आवश्यक विकास कार्य हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा।

FB IMG 1786292502038
बिजली और मंईयां सम्मान योजना की गिनाईं उपलब्धियां
विधायक ने राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार बनने के बाद महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना से जोड़कर आर्थिक सहायता देने का काम किया गया है। उन्होंने बिजली व्यवस्था में सुधार का दावा करते हुए कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार के समय क्षेत्र के लोगों को काफी कम समय बिजली मिलती थी, जबकि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में पूरे जिले में करीब 22 घंटे बिजली उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया गया है।
उन्होंने कहा कि अगली बार विशुनपुरा आने पर वे क्षेत्र के लिए नई योजना लेकर आएंगे। ग्रामीणों द्वारा कार्यक्रम के दौरान रखी गई मांगों और सुझावों पर गंभीरता से कार्रवाई करने का भी भरोसा दिलाया।

पीएम किसान और अस्पताल की समस्या दूर करने का भरोसा
विधायक ने कहा कि प्रखंड में पीएम किसान योजना से वंचित या योजना से बाहर हो चुके पात्र लाभुकों के नाम दोबारा जोड़ने के लिए संबंधित स्तर पर मांग रखी गई है। जल्द ही इसका समाधान निकालकर पात्र किसानों को योजना का लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने विशुनपुरा अस्पताल में डॉक्टरों की कमी का मुद्दा भी उठाया और चिकित्सकों की कमी दूर कराने की दिशा में पहल करने का आश्वासन दिया। विधायक ने कहा कि ग्रामीणों ने कार्यक्रम के दौरान जो भी मांगें रखी हैं, उन्हें गंभीरता से लिया गया है और प्राथमिकता के आधार पर उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, संजय गुप्ता, गौरीशंकर गुप्ता, गोपाल राम, भरदुल चंद्रवंशी, संजय चंद्रवंशी, अजय यादव सहित सैकड़ों ग्रामीण और झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

हार्टफुलनेस मेडिटेशन सेंटर के ध्यान सत्र के साथ “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान” के तहत जागरूकता कार्यक्रम
Jodhpur20 Sep

हार्टफुलनेस मेडिटेशन सेंटर के ध्यान सत्र के साथ “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान” के तहत जागरूकता कार्यक्रम

जोधपुर : युवाओं को मानसिक रूप से मजबूत बनाने, सकारात्मक सोच विकसित करने और नशे जैसी सामाजिक बुराई…

पूरी खबर पढ़ें →
कस्बा बावड़ी में बहुचर्चित गेनाराम हत्याकाण्ड में 02 साल से फरार ईनामी अपराधी सीताराम गिरफ्तार
Jodhpur (Gramin)20 Sep

कस्बा बावड़ी में बहुचर्चित गेनाराम हत्याकाण्ड में 02 साल से फरार ईनामी अपराधी सीताराम गिरफ्तार

जोधपुर : पुलिस मुख्यालय द्वारा वांछित व ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतू राज्यभर में चलाये जा रहे विशेष…

पूरी खबर पढ़ें →
200 से अधिक महिलाओं एवं बालिकाओं ने सीखे आत्मरक्षा हेतु लिया प्रशिक्षण
Jodhpur20 Sep

200 से अधिक महिलाओं एवं बालिकाओं ने सीखे आत्मरक्षा हेतु लिया प्रशिक्षण

जोधपुर : अनंत श्री सुखराम जी ट्रस्ट राम धाम राम चौकी बिराई जोधपुर एवं पुलिस आयुक्तालय जोधपुर द्वारा…

पूरी खबर पढ़ें →
सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला कारागार नूह में योग एवं आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम आयोजित
Nuh20 Sep

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला कारागार नूह में योग एवं आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम आयोजित

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला कारागार नूंह में योग एवं ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित नूंह, 20…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!