Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

सागर एवं बुंदेलखंड को मिलेगी आधुनिक सुरक्षा व्यवस्था की नई ताकत – सांसद डॉ लता वानखेड़े

14 Aug 2026, 04:15 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

FB IMG 5777825879084915सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * नई दिल्ली में देश के केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से सागर सांसद डॉ लता वानखेड़े ने भेंट कर सागर संसदीय क्षेत्र एवं संपूर्ण बुंदेलखंड में आंतरिक सुरक्षा, आधुनिक पुलिसिंग और साइबर सुरक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की एवं मांग पत्र सौंपा।
गृह मंत्री के समक्ष सांसद ने सागर के विकास हेतु रखी गई ३ प्रमुख मांगें: विशेष पुलिस आधुनिकीकरण पैकेज (2026-2030): सागर के लिए एकीकृत पुलिस आधुनिकीकरण योजना के अंतर्गत अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी सिक्योरिटी सेंटर, डिजिटल निगरानी, उन्नत संचार व्यवस्था, साइबर जांच उपकरण एवं पुलिस बल हेतु हाईटेक प्रशिक्षण सुविधाएं विकसित करने का प्रस्ताव रखा।, राष्ट्रीय स्तर का साइबर अपराध एवं डिजिटल फॉरेंसिक केंद्र: सागर में राष्ट्रीय स्तर का केंद्र स्थापित करने की मांग की, जिससे सागर सहित पूरे बुंदेलखंड में डिजिटल धोखाधड़ी, साइबर ठगी की त्वरित जांच और पुलिस अधिकारियों को विशेष साइबर प्रशिक्षण की सुविधा मिल सके। ,फॉरेंसिक प्रयोगशाला को ‘उत्कृष्टता केंद्र’ (Centre of Excellence) बनाना: सागर स्थित फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला को मध्य भारत के उत्कृष्टता केंद्र के रूप में विकसित कर डीएनए जांच, साइबर फॉरेंसिक, टॉक्सिकोलॉजी एवं मोबाइल फॉरेंसिक जैसी अत्याधुनिक सुविधाओं के विस्तार का आग्रह किया। डिजिटल युग में अपराधों की रोकथाम और आधुनिक पुलिसिंग को लेकर रखी गई इन योजनाओं की गृह मंत्री ने भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहायता एवं शीघ्र कार्रवाई का पूर्ण आश्वासन दिया है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की11 Sep

कोइंदी जंगल के रास्ते गोवंशीय पशुओं के अवैध परिवहन का आरोप, चार गिरफ्तार

नगर उंटारी। गढ़वा जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र में गोवंशीय पशुओं के अवैध परिवहन के मामले में…

पूरी खबर पढ़ें →
पिहोवा अनाज मंडी में आज राज्यस्तरीय किसान महापंचायत; धान खरीद, दूध-गन्ना रेट समेत कई मांगों पर बनेगी आंदोलन की रणनीति
A2Z सभी खबर सभी जिले की11 Sep

पिहोवा अनाज मंडी में आज राज्यस्तरीय किसान महापंचायत; धान खरीद, दूध-गन्ना रेट समेत कई मांगों पर बनेगी आंदोलन की रणनीति

पिहोवा (एडिटर रोहित)-कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा की अनाज मंडी में हरियाणा किसान मज़दूर मोर्चा ने परमल धान की…

पूरी खबर पढ़ें →
माटी गणेश, सिद्ध गणेश अभियान का शुभारंभ*
A2Z सभी खबर सभी जिले की10 Sep

माटी गणेश, सिद्ध गणेश अभियान का शुभारंभ*

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यार्थियों ने बनाए मिट्टी के गणेश बागली। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड…

पूरी खबर पढ़ें →
*गोला गोकर्णनाथ में 20 सितंबर को होगी ‘प्रतिभा खोज प्रतियोगिता’ , तैयारियां शुरू*
A2Z सभी खबर सभी जिले की10 Sep

*गोला गोकर्णनाथ में 20 सितंबर को होगी ‘प्रतिभा खोज प्रतियोगिता’ , तैयारियां शुरू*

गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी): क्षेत्र के छात्र-छात्राओं की छिपी हुई प्रतिभा को निखारने के लिए गत वर्ष की…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की10 Sep

मासिक अपराध गोष्ठी में एसपी ने दिए सख्त निर्देश, त्योहारों को लेकर सतर्क रहने का आदेश

गढ़वा। आगामी गणेश चतुर्थी, करमा पूजा एवं विश्वकर्मा पूजा को लेकर गढ़वा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की10 Sep

शिशु विद्या मंदिर केतार पहुंचे, भाजपा नेता कन्हैया चौबे मां सरस्वती एवं भारत माता को अर्पित किए पुष्प

केतार। शिशु विद्या मंदिर, केतार में आज पहुंचकर मां सरस्वती जी एवं भारत माता के चित्र पर पुष्प…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!