सूबेदार मनोज यादव का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, ‘अमर रहे’ के नारों से गूंजा गांव नगला मनी
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


हाथरस सिकंदराराऊ ।सिलीगुड़ी में ड्यूटी के दौरान असमय काल का ग्रास बने भारतीय सेना के जांबाज सूबेदार मनोज यादव का पार्थिव शरीर गुरुवार को उनके पैतृक गांव नगला मनी (देहगंवा) पहुंचते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। नम आंखों और गगनभेदी नारों के बीच सैन्य सम्मान के साथ वीर जवान को अंतिम विदाई दी गई। सिलीगुड़ी में हुआ था आकस्मिक निधनसूबेदार मनोज यादव पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में देश की सेवा में तैनात थे। बुधवार को ड्यूटी के दौरान उनका आकस्मिक निधन हो गया था। सैन्य औपचारिकताओं के बाद उनके पार्थिव शरीर को विशेष सैन्य वाहन से उनके गृह जनपद लाया गया।

गुरुवार को जैसे ही शहीद सूबेदार का तिरंगे में लिपटा शव सैन्य वाहन से गांव नगला मनी पहुंचा, परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मनोज यादव के अंतिम दर्शन के लिए आसपास के दर्जनों गांवों से हजारों लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। देशभक्ति के जज्बे से सराबोर युवाओं ने “जब तक सूरज चांद रहेगा, मनोज यादव का नाम रहेगा” और “सूबेदार मनोज यादव अमर रहे” के नारे लगाए, जिससे पूरा आसमान गूंज उठा।

अंतिम संस्कार के समय सेना की टुकड़ी ने अपने साथी जांबाज को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। जवानों ने हवा में गोलियां दागकर और मातमी धुन बजाकर शहीद को अंतिम सलामी दी। इसके बाद उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। परिजनों द्वारा मुखाग्नि देते ही वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsसड़क हादसे ने छीन ली एक और जिंदगी, पत्रकार रजनीश कुमार उर्फ बंटी का निधन रमना (गढ़वा)। रमना…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsरांची में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई विश्वकर्मा पूजा, श्रद्धालुओं ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना रांची। श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsश्रीबंशीधर नगर थाना को मिला नया प्रभारी, अविनाश राज ने संभाली कमान श्रीबंशीधर नगर (गढ़वा): श्रीबंशीधर नगर थाना…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsरमना थाना के नए थाना प्रभारी बने आदित्य कुमार नायक तत्कालीन थाना प्रभारी आकाश कुमार का AHTU गढ़वा…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsपैरामाउंट ट्यूलिप कॉलोनी में शाम 7:55 बजे की घटना से मचा हड़कंप — बेटी के शोर पर बाहर…
पूरी खबर पढ़ें →
**NIA ने संविदा चालक आदेश चौधरी को किया गिरफ्तार — इससे पहले 7 सितंबर को बैंक अधिकारी अमित…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।