Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

खनिज परिवहन पर प्रशासन की चुप्पी से बढ़ रहा हादसों का खतरा

14 Aug 2026, 05:35 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260814 WA0003 1

कांकेर /पखांजुर
*13/08/2026*

वन्दे भारत न्यूज़ पखांजुर

खनिज परिवहन पर प्रशासन की चुप्पी से बढ़ रहा हादसों का खतराIMG 20260814 WA0004 2, नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले वाहनों पर हो तत्काल कार्यावाही : नरेन्द्र नाग प्रदेश प्रवक्ता व बस्तर लोकसभा अध्यक्ष आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़*

*पखांजूर-भानुप्रतापपुर मार्ग पर ओवरलोड लौह अयस्क वाहनों का कहर, सड़क तबाह, आम जनता और स्कूली बच्चे परेशान -ऋषि मजूमदार जिला उपाध्यक्ष आम आदमी पार्टी कांकेर*

बस्तर/कांकेर। पखांजूर-भानुप्रतापपुर मुख्य मार्ग पर ओवरलोड लौह अयस्क से भरे भारी वाहनों की लगातार आवाजाही ने सड़क की हालत बदहाल कर दी है। भारी वाहनों के दबाव से सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो रही है, जिससे आम राहगीरों, वाहन चालकों और स्कूली छात्र-छात्राओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद प्रशासन और संबंधित विभाग आंखें मूंदकर बैठे हैं।
प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने आरोप लगाया कि खनिज परिवहन के नाम पर नियम-कायदों को ताक पर रखकर ओवरलोड वाहनों को सड़क पर दौड़ने की खुली छूट दी जा रही है। सड़क की क्षमता से अधिक भार वाले वाहनों के कारण सड़क तेजी से टूट रही है और दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ रहा है
ऋषि मजूमदार ने कहा कि इस मार्ग से बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे और ग्रामीण रोजाना आवागमन करते हैं। तेज रफ्तार भारी वाहनों के बीच उन्हें जान जोखिम में डालकर सड़क पर चलना पड़ रहा है। बारिश के दौरान सड़क पर कीचड़, गड्ढे और भारी वाहनों की आवाजाही स्थिति को और खतरनाक बना देती है।
आम आदमी पार्टी जिला कांकेर ने प्रशासन से मांग की है कि पखांजूर-भानुप्रतापपुर मार्ग पर तत्काल विशेष जांच अभियान चलाकर ओवरलोड वाहनों पर कार्यावाही की जाए, वाहनों के वजन की नियमित जांच हो और सड़क को भारी वाहनों से होने वाले नुकसान की भरपाई संबंधित परिवहनकर्ताओं से कराई जाए।
नरेन्द्र नाग ने कहा कि सरकार यदि लौह अयस्क परिवहन से राजस्व कमा रही है तो उस राजस्व का हिस्सा जनता की सुरक्षित सड़क और बेहतर यातायात व्यवस्था पर भी खर्च होना चाहिए। केवल खनिज परिवहन को अनुमति देकर सड़क और जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी से प्रशासन बच नहीं सकता।
आम आदमी पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही ओवरलोड वाहनों पर रोक और सड़क की मरम्मत को लेकर ठोस कार्यावाही नहीं की गई तो पार्टी जनहित में सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की11 Sep

कोइंदी जंगल के रास्ते गोवंशीय पशुओं के अवैध परिवहन का आरोप, चार गिरफ्तार

नगर उंटारी। गढ़वा जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र में गोवंशीय पशुओं के अवैध परिवहन के मामले में…

पूरी खबर पढ़ें →
पिहोवा अनाज मंडी में आज राज्यस्तरीय किसान महापंचायत; धान खरीद, दूध-गन्ना रेट समेत कई मांगों पर बनेगी आंदोलन की रणनीति
A2Z सभी खबर सभी जिले की11 Sep

पिहोवा अनाज मंडी में आज राज्यस्तरीय किसान महापंचायत; धान खरीद, दूध-गन्ना रेट समेत कई मांगों पर बनेगी आंदोलन की रणनीति

पिहोवा (एडिटर रोहित)-कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा की अनाज मंडी में हरियाणा किसान मज़दूर मोर्चा ने परमल धान की…

पूरी खबर पढ़ें →
माटी गणेश, सिद्ध गणेश अभियान का शुभारंभ*
A2Z सभी खबर सभी जिले की10 Sep

माटी गणेश, सिद्ध गणेश अभियान का शुभारंभ*

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यार्थियों ने बनाए मिट्टी के गणेश बागली। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड…

पूरी खबर पढ़ें →
*गोला गोकर्णनाथ में 20 सितंबर को होगी ‘प्रतिभा खोज प्रतियोगिता’ , तैयारियां शुरू*
A2Z सभी खबर सभी जिले की10 Sep

*गोला गोकर्णनाथ में 20 सितंबर को होगी ‘प्रतिभा खोज प्रतियोगिता’ , तैयारियां शुरू*

गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी): क्षेत्र के छात्र-छात्राओं की छिपी हुई प्रतिभा को निखारने के लिए गत वर्ष की…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की10 Sep

मासिक अपराध गोष्ठी में एसपी ने दिए सख्त निर्देश, त्योहारों को लेकर सतर्क रहने का आदेश

गढ़वा। आगामी गणेश चतुर्थी, करमा पूजा एवं विश्वकर्मा पूजा को लेकर गढ़वा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की10 Sep

शिशु विद्या मंदिर केतार पहुंचे, भाजपा नेता कन्हैया चौबे मां सरस्वती एवं भारत माता को अर्पित किए पुष्प

केतार। शिशु विद्या मंदिर, केतार में आज पहुंचकर मां सरस्वती जी एवं भारत माता के चित्र पर पुष्प…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!