Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

फर्जी फर्म एवं म्यूल बैंक खाते खुलवाकर करोड़ों रुपये के संदिग्ध लेन-देन करने वाली गैंग का पर्दाफाश,02 आरोपी गिरफ्तार 03 की तलाश जारी

14 Aug 2026, 06:25 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

FB IMG 2005541943811817132सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * सायबर अपराध एवं सायबर ठगी के विरुद्ध सागर पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी एवं तकनीकी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया, भापुसे द्वारा जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को सायबर अपराधों की पतारसी, सायबर ठगी में प्रयुक्त बैंक खातों की पहचान तथा आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया है।उक्त निर्देशों के पालन में जयवीर सिंह भदौरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीना एवं नरेंद्र सोलंकी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर के मार्गदर्शन तथा ललित कुमार कश्यप, नगर पुलिस अधीक्षक सागर के निर्देशन में थाना मकरोनिया पुलिस ने सायबर अपराध से जुड़े एक संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरोह द्वारा बेरोजगार एवं सामान्य व्यक्तियों को कमीशन एवं पैसों का लालच देकर उनके दस्तावेज प्राप्त किए जाते थे तथा उन्हीं दस्तावेजों के आधार पर फर्जी फर्में तैयार कर विभिन्न निजी बैंकों में करंट अकाउंट खुलवाए जाते थे। इन खातों को बाद में गिरोह द्वारा अपने नियंत्रण में लेकर सायबर ठगी एवं अन्य संदिग्ध गतिविधियों से प्राप्त राशि के लेन-देन एवं सर्कुलेशन के लिए म्यूल अकाउंट (Mule Account) के रूप में उपयोग किया जा रहा था। दिनांक 13/08/2026 को थाना मकरोनिया में फरियादी रोहित पिता रूपराज पटेल द्वारा उपस्थित होकर लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई कि उसके दस्तावेजों का दुरुपयोग कर उसके नाम से फर्जी फर्म बनाई गई तथा उसके आधार पर फेडरल बैंक, शाखा मकरोनिया में करंट अकाउंट खुलवाया गया है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए थाना मकरोनिया पुलिस द्वारा संबंधित बैंक खाते का तत्काल परीक्षण एवं विश्लेषण कराया गया। बैंक खाते के प्रारंभिक विश्लेषण में सामने आया कि फरियादी के नाम से “ग्लैमर इंटरप्राइजेस” नामक फर्म तैयार कर उसके नाम से करंट अकाउंट खुलवाया गया तथा फरवरी 2026 से अब तक लगभग 06 माह की अवधि में करीब 90 लाख रुपये का ट्रांजेक्शन किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर खाते में हुए लेन-देन, संबंधित फर्मों, बैंक खातों एवं तकनीकी साक्ष्यों का विस्तृत विश्लेषण किया गया तथा आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु अलग टीम गठित की गई। विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा आरोपी धर्मेन्द्र नाहर एवं सोनू दांगी को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों से सूक्ष्मता एवं गहनता से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी धर्मेन्द्र नाहर द्वारा बताया गया कि उसने यह कार्य अमित विश्वकर्मा निवासी भोपाल से मुंबई में सीखा था। अमित विश्वकर्मा द्वारा उसे बताया गया था कि ऑनलाइन गेमिंग एवं बैटिंग से प्राप्त राशि के सर्कुलेशन के लिए बैंक खातों की आवश्यकता होती है। सके बाद धर्मेन्द्र नाहर ने अपने स्थानीय साथी सोनू दांगी तथा भोपाल निवासी सरमन उर्फ शुभम रैकवार, विपिन गिरी एवं स्वर्णेन्द्र पांडे के साथ मिलकर बेरोजगार व्यक्तियों को पैसों का लालच देकर उनके नाम से फर्जी फर्में तैयार कर निजी बैंकों में बैंक खाते खुलवाना शुरू किया।
पुलिस द्वारा आरोपियों से प्राप्त जानकारी एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर अब तक 16 से अधिक फर्जी फर्मों का पता लगाया गया है। इन फर्मों के नाम से विभिन्न निजी बैंकों में खाते खोले गए तथा इनका उपयोग संदिग्ध वित्तीय लेन-देन के लिए किया गया। 16 से अधिक फर्जी फर्मों का खुलासा जांच में निम्न फर्मों के नाम सामने आए हैं—1. ग्लैमर इंटरप्राइजेस 2. भूपेन्द्र इंटरप्राइजेस3 . सूर्या इंटरप्राइजेस 4. समृद्धि टूर एंड ट्रेवल्स 5. लवली स्वीट एंड मसाला चाट सेंटर 6. कार्तिक इलेक्ट्रॉनिक्स 7. स्टार इंटरप्राइजेस 8. राजपूत इंटरप्राइजेस 9. अनुभव ट्रेडर्स 10. सागर ट्रेडर्स 11. शर्मा जी इंटरप्राइजेस 12. सौरभ इंटरप्राइजेस 13. माखन इंटरप्राइजेस 14. अंकेश इंटरप्राइजेस 15. तनविक इंटरप्राइजेस 16. यूनिक टूर एंड ट्रेवल्सइन फर्मों से संबंधित बैंक खातों के प्रारंभिक वित्तीय विश्लेषण में करीब 5.50 करोड़ रुपये से अधिक राशि का ट्रांजेक्शन होना पाया गया है।
पुलिस द्वारा सभी खातों के लेन-देन का विस्तृत तकनीकी एवं वित्तीय विश्लेषण किया जा रहा है। जांच आगे बढ़ने पर संदिग्ध लेन-देन की राशि एवं नेटवर्क में शामिल अन्य व्यक्तियों के संबंध में और महत्वपूर्ण तथ्य सामने आने की संभावना है। पुलिस द्वारा केवल आरोपियों तक सीमित न रहते हुए यह भी जांच की जा रही है कि फर्जी फर्मों के पंजीयन एवं संबंधित बैंक खातों को खोलने की प्रक्रिया में किन-किन व्यक्तियों अथवा संस्थाओं की भूमिका रही है। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर फर्मों के पंजीयन तथा बैंक खातों के संचालन में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा आपराधिक संलिप्तता पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों/संस्थाओं की भूमिका की जांच कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार आरोपी, 1. धर्मेन्द्र पिता हरिदास नाहर, उम्र 38 वर्ष, निवासी सिविल लाइन के पीछे, जिला खजुराहो, छतरपुर (म.प्र.), हाल निवासी शिवनगर, थाना बहेरिया, जिला सागर।
2. सोनू दांगी पिता रामेश्वर दांगी, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम बमोरी घाट, थाना जैसीनगर, जिला सागर।
अन्य आरोपी, 3. अमित विश्वकर्मा पिता जगदीश प्रसाद विश्वकर्मा, निवासी भोपाल। 4. विपिन गिरी पिता अशोक गिरी, निवासी भोपाल 5. स्वर्णेन्द्र पांडे पिता चंद्रभान पांडे, निवासी भोपाल। उक्त आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है तथा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सायबर अपराध के विरुद्ध सागर पुलिस की प्रतिबद्धता सागर पुलिस द्वारा सायबर अपराधियों के विरुद्ध तकनीकी साक्ष्यों, बैंकिंग ट्रांजेक्शन के विश्लेषण एवं डिजिटल इन्वेस्टिगेशन के माध्यम से लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी व्यक्ति को कमीशन अथवा आसान कमाई का लालच देकर अपना बैंक खाता, एटीएम, चेकबुक, पासबुक, मोबाइल नंबर, ओटीपी अथवा बैंकिंग संबंधी जानकारी उपलब्ध न कराएं।किसी अन्य व्यक्ति के कहने पर अपने नाम से बैंक खाता या फर्म खुलवाकर उसका संचालन दूसरे व्यक्ति को देना भी गंभीर कानूनी जोखिम उत्पन्न कर सकता है। ऐसे खातों का उपयोग सायबर ठगी की रकम के लेन-देन में होने पर खाताधारक भी जांच के दायरे में आ सकता है ,उक्त महत्वपूर्ण कार्रवाई में निरीक्षक नितिन पाल, थाना प्रभारी मकरोनिया, उनि. शशिकांत गुर्जर, थाना प्रभारी बहेरिया, उनि. रामअवतार धाकड़, उनि. राकेश राजपूत,, उनि. मनीषा तिवारी,, प्रआर. सौरभ रैकवार; आर. आशीष गौतम, आर. प्रदीप शर्मा, आर. मनीष तिवारी, आर. आशीष यादव, आर0 भानूप्रताप, आर0 सृजन तिवारी, आर0 देवेन्‍द्र रावत, आर. नरेंद्र रावत, आर. शुभम, आर. अरविंद एवं आर. अजय की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की11 Sep

कोइंदी जंगल के रास्ते गोवंशीय पशुओं के अवैध परिवहन का आरोप, चार गिरफ्तार

नगर उंटारी। गढ़वा जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र में गोवंशीय पशुओं के अवैध परिवहन के मामले में…

पूरी खबर पढ़ें →
पिहोवा अनाज मंडी में आज राज्यस्तरीय किसान महापंचायत; धान खरीद, दूध-गन्ना रेट समेत कई मांगों पर बनेगी आंदोलन की रणनीति
A2Z सभी खबर सभी जिले की11 Sep

पिहोवा अनाज मंडी में आज राज्यस्तरीय किसान महापंचायत; धान खरीद, दूध-गन्ना रेट समेत कई मांगों पर बनेगी आंदोलन की रणनीति

पिहोवा (एडिटर रोहित)-कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा की अनाज मंडी में हरियाणा किसान मज़दूर मोर्चा ने परमल धान की…

पूरी खबर पढ़ें →
माटी गणेश, सिद्ध गणेश अभियान का शुभारंभ*
A2Z सभी खबर सभी जिले की10 Sep

माटी गणेश, सिद्ध गणेश अभियान का शुभारंभ*

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यार्थियों ने बनाए मिट्टी के गणेश बागली। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड…

पूरी खबर पढ़ें →
*गोला गोकर्णनाथ में 20 सितंबर को होगी ‘प्रतिभा खोज प्रतियोगिता’ , तैयारियां शुरू*
A2Z सभी खबर सभी जिले की10 Sep

*गोला गोकर्णनाथ में 20 सितंबर को होगी ‘प्रतिभा खोज प्रतियोगिता’ , तैयारियां शुरू*

गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी): क्षेत्र के छात्र-छात्राओं की छिपी हुई प्रतिभा को निखारने के लिए गत वर्ष की…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की10 Sep

मासिक अपराध गोष्ठी में एसपी ने दिए सख्त निर्देश, त्योहारों को लेकर सतर्क रहने का आदेश

गढ़वा। आगामी गणेश चतुर्थी, करमा पूजा एवं विश्वकर्मा पूजा को लेकर गढ़वा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की10 Sep

शिशु विद्या मंदिर केतार पहुंचे, भाजपा नेता कन्हैया चौबे मां सरस्वती एवं भारत माता को अर्पित किए पुष्प

केतार। शिशु विद्या मंदिर, केतार में आज पहुंचकर मां सरस्वती जी एवं भारत माता के चित्र पर पुष्प…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!