Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हाथरस सिकंदराराऊ नाली के विवाद को लेकर परिवार के सदस्यों को पीटा

15 Aug 2026, 12:18 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

Screenshot 20260814 184110 Galleryनाली के विवाद में परिवार के सदस्यों को पीटा

 

हाथरस सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के रतनपुर गांव में नाली के विवाद को लेकर एक परिवार के तीन सदस्यों को पीटकर घायल कर दिया गया। – पीड़ित शिवकरन ने तीन आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिवकरन ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह करीब 8:30 बजे गांव के शिव सिंह, अंकुरेंद्र और दीपेंद्र नाली के विवाद पर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया। वह लहूलुहान हो गया। शोर सुनकर बीच-बचाव करने आई उसकी पुत्रवधू गीता देवी और छोटे भाई की पत्नी मीना को भी आरोपियों ने पीटा। कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

कॉलेज गई छात्रा को ले गया युवक

 

हाथरस सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 20 वर्षीय छात्रा को युवक अपने साथ ले गया। छात्रा के भाई ने कोतवाली में आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में छात्रा के भाई का कहना है कि उसकी बहन 10 अगस्त की सुबह आठ बजे करीब हाथरस के एक महाविद्यालय में पढ़ने गई थी। देर शाम तक वह घर नहीं लौटी। तलाश करने पर पता चला कि उसे सूरज उर्फ राजा अपने साथ ले गया। थाना प्रभारी शिवकुमार शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस छात्रा की तलाश में जुट गई है।

 

युवक को पीटकर किया घायल, रिपोर्ट दर्ज

 

हाथरस सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव बाजिदपुर में आरोपी ने एक युवक को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। अनिकेत ने कराई रिपोर्ट में कहा है कि 12 अगस्त की रात्रि नौ गांव के ही सचिन शर्मा उसे व उसके भाई हर्षित के साथ बेवजह गाली-गलौज कर रहा था। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसके सिर पर कड़े से प्रहार कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

 

खेत के विवाद में युवती का गला दबाया

 

  1. हाथरस सिकंदराराऊ। गांव सराय में खेत के विवाद को लेकर एक युवती पर जानलेवा हमला किया गया। पीड़िता की मां गुड्डी देवी ने दो नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। गुड्डी देवी के अनुसार, 11 अगस्त की रात करीब 11 बजे विनय, रतन और दो अज्ञात लोग उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने मनु की गर्दन दबाकर जान से मारने का प्रयास किया और मारपीट कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी हवाई फायर करते हुए भाग गए। कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू

    कर दी गई है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की11 Sep

कोइंदी जंगल के रास्ते गोवंशीय पशुओं के अवैध परिवहन का आरोप, चार गिरफ्तार

नगर उंटारी। गढ़वा जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र में गोवंशीय पशुओं के अवैध परिवहन के मामले में…

पूरी खबर पढ़ें →
पिहोवा अनाज मंडी में आज राज्यस्तरीय किसान महापंचायत; धान खरीद, दूध-गन्ना रेट समेत कई मांगों पर बनेगी आंदोलन की रणनीति
A2Z सभी खबर सभी जिले की11 Sep

पिहोवा अनाज मंडी में आज राज्यस्तरीय किसान महापंचायत; धान खरीद, दूध-गन्ना रेट समेत कई मांगों पर बनेगी आंदोलन की रणनीति

पिहोवा (एडिटर रोहित)-कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा की अनाज मंडी में हरियाणा किसान मज़दूर मोर्चा ने परमल धान की…

पूरी खबर पढ़ें →
माटी गणेश, सिद्ध गणेश अभियान का शुभारंभ*
A2Z सभी खबर सभी जिले की10 Sep

माटी गणेश, सिद्ध गणेश अभियान का शुभारंभ*

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यार्थियों ने बनाए मिट्टी के गणेश बागली। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड…

पूरी खबर पढ़ें →
*गोला गोकर्णनाथ में 20 सितंबर को होगी ‘प्रतिभा खोज प्रतियोगिता’ , तैयारियां शुरू*
A2Z सभी खबर सभी जिले की10 Sep

*गोला गोकर्णनाथ में 20 सितंबर को होगी ‘प्रतिभा खोज प्रतियोगिता’ , तैयारियां शुरू*

गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी): क्षेत्र के छात्र-छात्राओं की छिपी हुई प्रतिभा को निखारने के लिए गत वर्ष की…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की10 Sep

मासिक अपराध गोष्ठी में एसपी ने दिए सख्त निर्देश, त्योहारों को लेकर सतर्क रहने का आदेश

गढ़वा। आगामी गणेश चतुर्थी, करमा पूजा एवं विश्वकर्मा पूजा को लेकर गढ़वा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की10 Sep

शिशु विद्या मंदिर केतार पहुंचे, भाजपा नेता कन्हैया चौबे मां सरस्वती एवं भारत माता को अर्पित किए पुष्प

केतार। शिशु विद्या मंदिर, केतार में आज पहुंचकर मां सरस्वती जी एवं भारत माता के चित्र पर पुष्प…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!