Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 4 रेलकर्मियों को डीआरएम अवार्ड

25 Aug 2026, 09:13 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260825 WA0025 2

कोटा। उत्कृष्ट कार्य और उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिल कालरा ने 4 रेलकर्मियों को डीआरएम अवार्ड से सम्मानित किया।

टिकट जांच में शानदार प्रदर्शन के लिए चल टिकट निरीक्षक श्री समर बहादुर, श्री अनवर हुसैन एवं मुख्य चल टिकट निरीक्षक श्री बी.डी. रज्जाक को सम्मानित किया गया।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि श्री समर बहादुर ने जून 2026 में ₹3,92,300 का राजस्व अर्जित कर एमेनिटी कैडर में सर्वाधिक राजस्व तथा टिकट जांच स्टाफ में सर्वाधिक औसत दैनिक आय दर्ज की। वहीं, श्री बी.डी. रज्जाक ने ₹3,99,070 की वसूली के साथ जून माह में सर्वाधिक कुल राजस्व अर्जित किया। श्री अनवर हुसैन ने एक ही दिन में ₹1,00,420 की वसूली कर मंडल के टिकट जांच स्टाफ में सर्वाधिक एकदिवसीय राजस्व का रिकॉर्ड बनाया।

वैगन प्रबंधन में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सहायक परिचालन प्रबंधक(गुड्स), कोटा श्री उपेंद्र सीपी सिंह को डीआरएम अवार्ड प्रदान किया गया। उनके पर्यवेक्षण में वर्ष 2025-26 के दौरान मंडल ने 5,620 मिलियन किलोमीटर के एनटीकेएम लक्ष्य के मुकाबले 5,904 मिलियन किलोमीटर की उपलब्धि हासिल की, जो लक्ष्य से 5.0 प्रतिशत अधिक और पिछले वर्ष की तुलना में 3.2 प्रतिशत अधिक है।

वर्ष के दौरान औसत दैनिक वैगन होल्डिंग 5,000 के लक्ष्य के मुकाबले 4,733 वैगन रही, जबकि प्रभावी वैगन होल्डिंग 4,312 वैगन दर्ज की गई।

मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिल कालरा ने सभी सम्मानित रेलकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि उत्कृष्ट कार्यों की पहचान और सम्मान से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ता है तथा अन्य रेलकर्मी भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होते हैं।

 

 

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की20 Sep

मोटरसाइकिल लूट और ज्वेलरी दुकान डकैती का पुलिस ने किया उद्भेदन, एक गिरफ्तार

मोटरसाइकिल लूट और ज्वेलरी दुकान डकैती का पुलिस ने किया उद्भेदन, एक गिरफ्तार गढ़वा। गढ़वा पुलिस ने मोटरसाइकिल…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की20 Sep

राधा अष्टमी पर श्री बंशीधर मंदिर में भव्य दधीकादो उत्सव व महा भंडारा

राधा अष्टमी पर श्री बंशीधर मंदिर में भव्य दधीकादो उत्सव व महा भंडारा हरि कीर्तन पर झूमे श्रद्धालु,…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की20 Sep

कधवन पंचायत में गरीब, असहाय व दिव्यांग 30 जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री वितरित

कधवन पंचायत में गरीब, असहाय व दिव्यांग 30 जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री वितरित श्री बंशीधर नगर। कधवन…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की19 Sep

कवलदाग जंगल से लूटी बाइक से सोनभद्र में डकैती, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

कवलदाग जंगल से लूटी बाइक से सोनभद्र में डकैती, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार भवनाथपुर में हथियार के बल…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की19 Sep

सड़क हादसे ने छीन ली एक और जिंदगी, पत्रकार रजनीश कुमार उर्फ बंटी का निधन एक्स

सड़क हादसे ने छीन ली एक और जिंदगी, पत्रकार रजनीश कुमार उर्फ बंटी का निधन रमना (गढ़वा)। रमना…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की18 Sep

रांची में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई विश्वकर्मा पूजा, श्रद्धालुओं ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना रांची

रांची में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई विश्वकर्मा पूजा, श्रद्धालुओं ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना रांची। श्री…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!