समरसता के संस्कार से ही सशक्त समाज और श्रेष्ठ राष्ट्र का निर्माण – विधायक लारिया



सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर प्रदेशव्यापी समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत नरयावली विधानसभा क्षेत्र में आयोजित समरसता कलश वंदन यात्रा का तीसरा दिवस श्रद्धा के साथ सामाजिक चेतना और आत्मीय समरसता का संदेश लेकर आगे बढ़ा। नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया के मार्गदर्शन में यात्रा का शुभारंभ बम्होरीबीका स्थित संत रविदास मंदिर से हुआ। कलश वंदन यात्रा चावड़ा, टीलाखेड़ी, पामाखेड़ी, खेजराबुधु, रिछावर, घुरेटा, भौंहारी, चांदवर, परसोरिया, सानौधा, मझगुवां, कर्रापुर, केरबना और सिदगुवां सहित 15 ग्रामों से होकर गुजरी। प्रत्येक ग्राम में श्रद्धा और आत्मीयता के साथ यात्रा का स्वागत हुआ। संतों का सम्मान किया गया और उपस्थित जनसमुदाय ने संत रविदास महाराज के समरसता, समानता, श्रम और मानव-मर्यादा के संदेश को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने कहा कि संत रविदास महाराज की वाणी केवल इतिहास की धरोहर नहीं, बल्कि वर्तमान समाज के संस्कार और आने वाले भारत की दिशा है। समरसता का अर्थ केवल साथ खड़ा होना नहीं, बल्कि मन से मन का भेद मिटाना है। उन्होंने कहा कि जब समाज में सम्मान, अपनत्व और समानता का भाव गहरा होता है, तभी विकास स्थायी बनता है और राष्ट्र की नींव मजबूत होती है। “कलश की यह यात्रा गांवों के रास्तों से होकर गुजर रही है, लेकिन इसका वास्तविक उद्देश्य हमारे मन तक पहुँचना और वहां से भेदभाव को विदा करना है। यात्रा में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ मातृशक्ति, संतगण, श्रद्धालु और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी सहभागी बने। वातावरण में भक्ति के साथ सामाजिक एकता की अनुभूति स्पष्ट दिखाई दी। यह यात्रा संत रविदास महाराज के उस अमर विचार को जन-जन तक ले जाने का माध्यम बनी, जिसमें मनुष्य की श्रेष्ठता उसकी जाति या बाहरी पहचान में नहीं, बल्कि उसके कर्म, चरित्र और मानवता में निहित है।
इस अवसर पर जिला मंत्री चैन सिंह, संयोजक चेतराम अहिरवार, मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह पड़रिया, अरविंद घोसी, मधुकर जाटव, गंगाराम ठेकेदार, डॉ. परशुराम, अनिल चौधरी, आरसी लारिया, पार्षद शैलेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, प्रशांत अहिरवार, राजेश राजपूत, रत्नेश राजपूत, चंद्र कुमार पाराशर, शालकराम मिश्रा, नीलेश शर्मा, धर्मेंद्र कुशवाहा, शिवकुमार मिश्र, एडवोकेट नरेंद्र अहिरवार, रतिराम ठेकेदार, भगत सिंह ठाकुर, राज विश्वकर्मा, मूरत अहिरवार, नवीन वर्मा, मृगेंद्र सिंह, जाहर सिंह, राकेश शुक्ला, भूपेंद्र सिंह, प्रभु सिंह, कलेक्टर सिंह एवं बाबू सिंह सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, संतगण और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।




