Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

नारनौल के व्यापारी शशि भारत पर हुए हमले के विरोध में अखिल भारतीय व्यापार सुरक्षा मंच ने जिला पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

26 Aug 2026, 09:38 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

*नारनौल के व्यापारी शशि भारत पर हुए हमले के विरोध में अखिल भारतीय व्यापार सुरक्षा मंच ने जिला पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

 

*राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गोपाल शरण गर्ग के नेतृत्व में जिला पदाधिकारीयों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक से उनके कार्यालय में मुलाकात कर आरोपियों के खिलाफ कि कड़ी कार्रवाई की मांग*

Screenshot 20260826 125804 WhatsApp
व्यापारी भाइयों ने SP को ज्ञापन सोपा

Screenshot 20260826 125828 WhatsApp2

 

नारनौल 26 अगस्त अखिल भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गोपाल शरण गर्ग के नेतृत्व में व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार रात को नारनौल के एक व्यापारी शशि भारत पर हुए जघन्य हमले के विरोध में हमलावरों को गिरफ्तार करने व उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार को ज्ञापन सौंपा।प्रतिनिधिमंडल में व्यापार सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय महामंत्री सुरेंद्र चौधरी, जिला प्रधान संजय गर्ग, महिला जिला प्रधान सपना गुप्ता, वरिष्ठ महामंत्री बिशन सैनी, नारनौल सिटी प्रधान अमित गोयल (सीताराम), वरिष्ठ उप प्रधान धर्मवीर यादव, उप प्रधान एवं पूर्व पार्षद दयानंद सोनी, नरेश गोगिया, गोपाल मित्तल प्रधान रोटरी क्लब नारनौल सिटी, धीरज शर्मा शहरी महामंत्री, केशव अग्रवाल शहरी उपप्रधान, अखिल भारतीय जांगिड़ सभा के संरक्षक कृष्ण अवतार शर्मा, हुड्डा सेक्टर आरडब्ल्यूए के प्रधान नरेश चौधरी, घायल व्यापारी शशि भारत के बड़े भाई सुभाष जांगिड, विकास शर्मा व अन्य शहर की प्रतिष्ठित व्यापारी शामिल रहे।

*उल्लेखनीय है कि पुल बाजार में एएसडी हाई स्कूल के गेट के सामने स्थित सुभाष वाॅच कंपनी के व्यापारी शशि भारत सोमवार रात 9.00 बजे हर रोज की तरह अपनी दुकान बंद कर पुरानी मंडी अपने घर जा रहा था, कि महता चौक के अंदर के रेलवे अंडरपास में पहले से ही चार युवक दो मोटर साइकिल पर मुंह पर कपड़ा बांधे लाठी-डंडों के साथ घात लगाए बैठे थे। ज्योंहि व्यापारी शशि भारत मोटरसाइकिल रेलवे अंडरपास से निकला तो हमलावरों ने उसका पीछा कर अंडरपास के नजदीक किशोरी लाल स्कूल के पास उसकी मोटरसाइकिल के सामने मोटरसाइकिल अड़ा दी और लाठी-डंडों से व्यापारी शशि भारत की टांगों को बुरी तरह पीट-पीट कर तोड़ डाला। व्यापारी ने जब बचाने के लिए शोर मचाया तो कुछ लोग वहां एकत्रित हो गए, जिन्हें देखकर हमलावर वहां से भाग गए।*

एक युवक विशाल सैनी ने 112 नंबर पर डायल कर पुलिस को इस घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई और व्यापारी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।मंगलवार को अखिल भारतीय व्यापार सुरक्षा मंच को सुबह जब इस घटना की जानकारी मिली तो व्यापार सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय महामंत्री सुरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में व्यापारी नेता बिशन सैनी, धर्मवीर यादव, सोमदेव शर्मा इत्यादि ने व्यापारी शशि भारत से ट्रामा सेंटर वार्ड में मुलाकात कर उनसे घटना का सारा हाल जाना। उसके बाद उन्होंने सिटी थाना के एसएचओ से मुलाकात की।

            *आज बुधवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गोपाल शरण गर्ग के नेतृत्व में व्यापारियों के उपरोक्त प्रतिनिधिमंडल ने लघु सचिवालय नारनौल में नारेबाजी करते हुए वहां नुक्कड़ मीटिंग की और उसके बाद जिला पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार जी से मुलाकात कर हमलावरों को गिरफ्तार करने व कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार ने व्यापारियों की बातों को बड़े ध्यान से सुना और उन्होंने बताया कि दो आरोपी अब तक गिरफ्तार किए जा चुके हैं बाकी को भी आज-कल में गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अपराधी कोई भी हो, उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। श्री गोपाल शरण गर्ग ने पुलिस अधीक्षक महोदय से नारनौल में जितने भी अंडर पास है, वहां रात को पुलिस की गश्त लगाने और महता चौक पर एक स्थाई रूप से पुलिस पीसीआर खड़ी करने की मांग की। जिला पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों की मांगों को अमल में लाने का विश्वास दिलाते हुए कहा कि शहर में किसी भी व्यापारी पर कोई इस तरह की घटनाएं होती है तो वह तुरंत पुलिस को सूचित करें ताकि पुलिस अपराधियों के भागने से पहले उन्हें तुरंत काबू में करले।*

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

माटी गणेश, सिद्ध गणेश अभियान का शुभारंभ*
A2Z सभी खबर सभी जिले की10 Sep

माटी गणेश, सिद्ध गणेश अभियान का शुभारंभ*

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यार्थियों ने बनाए मिट्टी के गणेश बागली। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड…

पूरी खबर पढ़ें →
*गोला गोकर्णनाथ में 20 सितंबर को होगी ‘प्रतिभा खोज प्रतियोगिता’ , तैयारियां शुरू*
A2Z सभी खबर सभी जिले की10 Sep

*गोला गोकर्णनाथ में 20 सितंबर को होगी ‘प्रतिभा खोज प्रतियोगिता’ , तैयारियां शुरू*

गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी): क्षेत्र के छात्र-छात्राओं की छिपी हुई प्रतिभा को निखारने के लिए गत वर्ष की…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की10 Sep

मासिक अपराध गोष्ठी में एसपी ने दिए सख्त निर्देश, त्योहारों को लेकर सतर्क रहने का आदेश

गढ़वा। आगामी गणेश चतुर्थी, करमा पूजा एवं विश्वकर्मा पूजा को लेकर गढ़वा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की10 Sep

शिशु विद्या मंदिर केतार पहुंचे, भाजपा नेता कन्हैया चौबे मां सरस्वती एवं भारत माता को अर्पित किए पुष्प

केतार। शिशु विद्या मंदिर, केतार में आज पहुंचकर मां सरस्वती जी एवं भारत माता के चित्र पर पुष्प…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की10 Sep

टेढ़ी दामर में सड़क की समस्या सुनने पहुंचे दीपक प्रताप देव, निजी खर्च से सड़क निर्माण का दिया भरोसा

धुरकी। प्रखंड क्षेत्र के खाला गांव स्थित टेढ़ी दामर टोले में बुधवार को समाजसेवी एवं भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र…

पूरी खबर पढ़ें →
चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी के घर पर चला प्रशासन का बुलडोजर
A2Z सभी खबर सभी जिले की10 Sep

चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी के घर पर चला प्रशासन का बुलडोजर

लखीमपुर खीरी। जनपद लखीमपुर खीरी के थाना सिंगाही क्षेत्र में चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!