Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

प्रधानमंत्री के युवा संवाद कार्यक्रम मे विधायक लारिया ने की सहभागिता

27 Aug 2026, 03:44 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

IMG 20260827 150912सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “खेलो इंडिया संवाद – खेल की बात PM के साथ” कार्यक्रम का शासकीय महाविद्यालय मकरोनिया बुजुर्ग में गरिमापूर्ण आयोजन हुआ। कार्यक्रम में नरयावली विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर में उपस्थित छात्र-छात्राओं, युवाओं एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री का वर्चुअल संवाद सुना। प्रधानमंत्री जी ने देश के युवाओं को खेलों से जोड़ने, खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा भारत को खेल के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए युवाओं की सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।
इस अवसर पर विधायक लारिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेलों को केवल प्रतियोगिता का माध्यम नहीं, बल्कि युवा शक्ति के सर्वांगीण विकास, अनुशासन, आत्मविश्वास और राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण आधार बनाया जा रहा है। खेल के क्षेत्र में भारत की बढ़ती उपलब्धियां देश के युवाओं के लिए प्रेरणा का विषय हैं।
उन्होंने कहा कि नरयावली विधानसभा क्षेत्र के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता है कि उन्हें बेहतर अवसर, उचित मार्गदर्शन और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों। प्रधानमंत्री जी के “फिट इंडिया” और “खेलो इंडिया” जैसे अभियानों ने देशभर में खेलों के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार किया है और युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का मंच प्रदान किया है। विधायक लारिया ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं। खेल व्यक्ति में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और संघर्ष करने की शक्ति विकसित करते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आज का युवा ही विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य अजय सिंह ठाकुर, जनप्रतिनिधिगण, शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री जी के युवा संवाद ने उपस्थित युवाओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया तथा खेलों के माध्यम से स्वस्थ, सशक्त और आत्मविश्वासी भारत के निर्माण का संदेश दिया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की20 Sep

मोटरसाइकिल लूट और ज्वेलरी दुकान डकैती का पुलिस ने किया उद्भेदन, एक गिरफ्तार

मोटरसाइकिल लूट और ज्वेलरी दुकान डकैती का पुलिस ने किया उद्भेदन, एक गिरफ्तार गढ़वा। गढ़वा पुलिस ने मोटरसाइकिल…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की20 Sep

राधा अष्टमी पर श्री बंशीधर मंदिर में भव्य दधीकादो उत्सव व महा भंडारा

राधा अष्टमी पर श्री बंशीधर मंदिर में भव्य दधीकादो उत्सव व महा भंडारा हरि कीर्तन पर झूमे श्रद्धालु,…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की20 Sep

कधवन पंचायत में गरीब, असहाय व दिव्यांग 30 जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री वितरित

कधवन पंचायत में गरीब, असहाय व दिव्यांग 30 जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री वितरित श्री बंशीधर नगर। कधवन…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की19 Sep

कवलदाग जंगल से लूटी बाइक से सोनभद्र में डकैती, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

कवलदाग जंगल से लूटी बाइक से सोनभद्र में डकैती, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार भवनाथपुर में हथियार के बल…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की19 Sep

सड़क हादसे ने छीन ली एक और जिंदगी, पत्रकार रजनीश कुमार उर्फ बंटी का निधन एक्स

सड़क हादसे ने छीन ली एक और जिंदगी, पत्रकार रजनीश कुमार उर्फ बंटी का निधन रमना (गढ़वा)। रमना…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की18 Sep

रांची में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई विश्वकर्मा पूजा, श्रद्धालुओं ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना रांची

रांची में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई विश्वकर्मा पूजा, श्रद्धालुओं ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना रांची। श्री…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!