Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

बाढ़ से निपटने को प्रशासन अलर्ट: सोहगीबरवा में डीएम-एसपी ने लगाई ‘राहत चौपाल

27 Aug 2026, 08:10 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

FB IMG 1787841536257

महराजगंज।

बाढ़ से निपटने को प्रशासन अलर्ट: सोहगीबरवा में डीएम-एसपी ने लगाई ‘राहत चौपाल’, 24×7 हाई अलर्ट के निर्देश

महराजगंज। बाढ़ के संभावित खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने थाना सोहगीबरवा क्षेत्र के ग्राम सोहगीबरवा में आयोजित ‘राहत चौपाल’ में पहुंचकर बाढ़ सुरक्षा और आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की।

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित चौपाल में डीएम और एसपी ने ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों तथा बाढ़ से प्रभावित होने वाले परिवारों से सीधे संवाद किया। अधिकारियों ने उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

गंडक नदी के संवेदनशील इलाकों पर बढ़ेगी निगरानी –

डीएम-एसपी ने गंडक नदी के तटवर्ती संवेदनशील क्षेत्रों की स्थिति का जायजा लेते हुए पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और आपदा प्रबंधन टीमों को 24 घंटे हाई अलर्ट मोड में रहने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रतिक्रिया देने के निर्देश दिए गए।

शिकायतों का मौके पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण –

‘राहत चौपाल’ में ग्रामीणों द्वारा रखी गई विभिन्न जनसमस्याओं को जिलाधिकारी ने गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के तत्काल निस्तारण के निर्देश देते हुए कहा कि समस्याओं का समाधान केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि जमीनी स्तर पर गुणवत्तापूर्ण और प्रभावी होना चाहिए।

डीएम और एसपी ने क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया कि बाढ़ अथवा किसी भी विपरीत परिस्थिति में जिला प्रशासन और महराजगंज पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं सहायता के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

माटी गणेश, सिद्ध गणेश अभियान का शुभारंभ*
A2Z सभी खबर सभी जिले की10 Sep

माटी गणेश, सिद्ध गणेश अभियान का शुभारंभ*

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यार्थियों ने बनाए मिट्टी के गणेश बागली। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड…

पूरी खबर पढ़ें →
*गोला गोकर्णनाथ में 20 सितंबर को होगी ‘प्रतिभा खोज प्रतियोगिता’ , तैयारियां शुरू*
A2Z सभी खबर सभी जिले की10 Sep

*गोला गोकर्णनाथ में 20 सितंबर को होगी ‘प्रतिभा खोज प्रतियोगिता’ , तैयारियां शुरू*

गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी): क्षेत्र के छात्र-छात्राओं की छिपी हुई प्रतिभा को निखारने के लिए गत वर्ष की…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की10 Sep

मासिक अपराध गोष्ठी में एसपी ने दिए सख्त निर्देश, त्योहारों को लेकर सतर्क रहने का आदेश

गढ़वा। आगामी गणेश चतुर्थी, करमा पूजा एवं विश्वकर्मा पूजा को लेकर गढ़वा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की10 Sep

शिशु विद्या मंदिर केतार पहुंचे, भाजपा नेता कन्हैया चौबे मां सरस्वती एवं भारत माता को अर्पित किए पुष्प

केतार। शिशु विद्या मंदिर, केतार में आज पहुंचकर मां सरस्वती जी एवं भारत माता के चित्र पर पुष्प…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की10 Sep

टेढ़ी दामर में सड़क की समस्या सुनने पहुंचे दीपक प्रताप देव, निजी खर्च से सड़क निर्माण का दिया भरोसा

धुरकी। प्रखंड क्षेत्र के खाला गांव स्थित टेढ़ी दामर टोले में बुधवार को समाजसेवी एवं भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र…

पूरी खबर पढ़ें →
चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी के घर पर चला प्रशासन का बुलडोजर
A2Z सभी खबर सभी जिले की10 Sep

चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी के घर पर चला प्रशासन का बुलडोजर

लखीमपुर खीरी। जनपद लखीमपुर खीरी के थाना सिंगाही क्षेत्र में चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!