Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

‘‘बने खाबो बने रहिबो 2.0’’ अभियान के तहत रक्षाबंधन पर्व को लेकर खाद्य दुकानों का किया गया औचक निरीक्षण, 03 सैंपल जांच के लिए भेजे

27 Aug 2026, 10:19 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

07 बने खाबो बने रहिबो 2.0

 

सूरजपुर/‘‘बने खाबो बने रहिबो 2.0’’ अभियान के तहत अभिहित अधिकारी पुष्पा राज चौहान के मार्गदर्शन में जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में डेयरी एवं मिठाई दुकानों का औचक निरीक्षण किया।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामप्रकाश जायसवाल एवं दीपा साहू की संयुक्त टीम ने रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए सूरजपुर क्षेत्र की कृष्णा डेयरी, गोपाल डेयरी, जया डेयरी, कान्हा डेयरी, आरुषि डेयरी सहित गोलू स्वीट्स, पंडित स्वीट्स, गुड्डु स्वीट्स, साहू स्वीट्स, बाबा होटल, बंसल स्वीट्स, मद्रास होटल, श्याम स्वीट्स एवं गंगा श्री स्वीट्स आदि का निरीक्षण किया गया।

इसके साथ ही बिश्रामपुर क्षेत्र में बिरेंदर सब्जी भंडार, श्री श्याम डेयरी, जलतरंग स्वीट्स एवं शालू स्वीट्स, रामानुजनगर तहसील में आकृति स्वीट्स, स्टार होटल, बजरंग होटल, राजू स्वीट्स, भैयाथान तहसील में यादव होटल, संध्या होटल एवं मुकेश होटल तथा सिलफिली क्षेत्र में मंडल स्वीट्स, सुनील होटल, दीपक होटल, श्री राधे स्वीट्स, दादू होटल एवं पांडेय स्वीट्स लटोरी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रैपिड टेस्ट किट की सहायता से पनीर की जांच की गई। साथ ही पनीर एवं मिठाई के कुल 03 सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

खाद्य सुरक्षा टीम ने दुकानदारों को प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई बनाए रखने, खाद्य सामग्री को अखबारी कागज में पैक अथवा रखने से बचने तथा खाद्य पंजीयन प्रमाण-पत्र को दुकान की दीवार पर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने के सख्त निर्देश दिए।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया कि जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं आम नागरिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आगे भी लगातार जांच, निरीक्षण एवं नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

 

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की20 Sep

मोटरसाइकिल लूट और ज्वेलरी दुकान डकैती का पुलिस ने किया उद्भेदन, एक गिरफ्तार

मोटरसाइकिल लूट और ज्वेलरी दुकान डकैती का पुलिस ने किया उद्भेदन, एक गिरफ्तार गढ़वा। गढ़वा पुलिस ने मोटरसाइकिल…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की20 Sep

राधा अष्टमी पर श्री बंशीधर मंदिर में भव्य दधीकादो उत्सव व महा भंडारा

राधा अष्टमी पर श्री बंशीधर मंदिर में भव्य दधीकादो उत्सव व महा भंडारा हरि कीर्तन पर झूमे श्रद्धालु,…

पूरी खबर पढ़ें →
जमीन विवाद में चचेरे भाई की हत्या, 12 घण्टे में हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sarangarh-Bilaigarh20 Sep

जमीन विवाद में चचेरे भाई की हत्या, 12 घण्टे में हत्या का आरोपी गिरफ्तार

सारंगढ़ थाना क्षेत्र के धौराभाटा में चचेरे भाई की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की20 Sep

कधवन पंचायत में गरीब, असहाय व दिव्यांग 30 जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री वितरित

कधवन पंचायत में गरीब, असहाय व दिव्यांग 30 जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री वितरित श्री बंशीधर नगर। कधवन…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की19 Sep

कवलदाग जंगल से लूटी बाइक से सोनभद्र में डकैती, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

कवलदाग जंगल से लूटी बाइक से सोनभद्र में डकैती, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार भवनाथपुर में हथियार के बल…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!