Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

कजलियां पर्व की व्यवस्थाओ को लेकर महापौर श्रीमती सूरी ने किया स्थल निरीक्षण

28 Aug 2026, 08:34 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

कटनी

IMG 20260827 WA0255

इस वर्ष कजलिया पर्व 29 अगस्त को मनाया जाएगा। पर्व के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं नागरिकों के गाटरघाट एवं मेला स्थल पर पहुंचने को दृष्टिगत रखते हुए नगर पालिक निगम द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। इसी क्रम में महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने गाटरघाट पहुंचकर घाट एवं मेला स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

 

IMG 20260827 WA0239

महापौर ने संबंधित अधिकारियों को पर्व के दौरान नागरिकों की सुविधा, सुरक्षा एवं स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए पहुंच मार्ग एवं मेला स्थल पर अतिरिक्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि पर्व के दौरान रात्रि के समय भी नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

 

IMG 20260827 WA0251

उन्होंने मेला स्थल एवं घाट परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाकर नियमित साफ-सफाई बनाए रखने, कचरा एकत्रीकरण की समुचित व्यवस्था करने तथा नागरिकों के लिए स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही घाट एवं मेला स्थल तक पहुंचने वाले मार्ग में मौजूद गड्ढों को मोटरेबल कराकर आवागमन सुगम एवं सुरक्षित बनाने के निर्देश भी दिए।

 

IMG 20260827 WA0243

महापौर ने कहा कि कजलिया पर्व शहर की महत्वपूर्ण परंपरा एवं आस्था से जुड़ा आयोजन है। पर्व के दौरान बड़ी संख्या में नागरिक एवं श्रद्धालु घाटों और मेला स्थल पर पहुंचते हैं, इसलिए निगम द्वारा स्वच्छता, प्रकाश, सड़क एवं अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि व्यवस्थाओं की सतत निगरानी करते हुए आवश्यकता के अनुसार तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

महापौर ने नागरिकों से की स्वच्छता बनाए रखने की अपील

महापौर श्रीमती सूरी ने कजलिया पर्व के दौरान शहरवासियों एवं श्रद्धालुओं से घाटों, मेला स्थल एवं सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ बनाए रखने में नगर निगम का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्व की पवित्रता एवं सुंदरता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। नागरिक कचरा इधर-उधर न फेंकें, निर्धारित स्थान पर ही कचरा डालें तथा घाटों को स्वच्छ एवं साफ रखने में अपना योगदान दें।

कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा

नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें

 

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की20 Sep

मोटरसाइकिल लूट और ज्वेलरी दुकान डकैती का पुलिस ने किया उद्भेदन, एक गिरफ्तार

मोटरसाइकिल लूट और ज्वेलरी दुकान डकैती का पुलिस ने किया उद्भेदन, एक गिरफ्तार गढ़वा। गढ़वा पुलिस ने मोटरसाइकिल…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की20 Sep

राधा अष्टमी पर श्री बंशीधर मंदिर में भव्य दधीकादो उत्सव व महा भंडारा

राधा अष्टमी पर श्री बंशीधर मंदिर में भव्य दधीकादो उत्सव व महा भंडारा हरि कीर्तन पर झूमे श्रद्धालु,…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की20 Sep

कधवन पंचायत में गरीब, असहाय व दिव्यांग 30 जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री वितरित

कधवन पंचायत में गरीब, असहाय व दिव्यांग 30 जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री वितरित श्री बंशीधर नगर। कधवन…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की19 Sep

कवलदाग जंगल से लूटी बाइक से सोनभद्र में डकैती, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

कवलदाग जंगल से लूटी बाइक से सोनभद्र में डकैती, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार भवनाथपुर में हथियार के बल…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की19 Sep

सड़क हादसे ने छीन ली एक और जिंदगी, पत्रकार रजनीश कुमार उर्फ बंटी का निधन एक्स

सड़क हादसे ने छीन ली एक और जिंदगी, पत्रकार रजनीश कुमार उर्फ बंटी का निधन रमना (गढ़वा)। रमना…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की18 Sep

रांची में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई विश्वकर्मा पूजा, श्रद्धालुओं ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना रांची

रांची में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई विश्वकर्मा पूजा, श्रद्धालुओं ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना रांची। श्री…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!