हाथरस सिकंद्राराऊ में झम्मनलाल पवन स्मृति इण्टर कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


हाथरस सिकंदराराऊ-क्षेत्र के झम्मनलाल पवन स्मृति इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को रक्षाबंधन उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को राखी बाँधकर भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और सुरक्षा के पवित्र बंधन का संदेश दिया।
इस अवसर पर बच्चों ने मिठाइयाँ खिलाकर खुशियाँ साझा कीं और रक्षाबंधन पर्व के महत्व को समझा।
कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों ने राखी सजावट सहित विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों की कलात्मक प्रतिभा और उत्साह ने सभी का मन मोह लिया।
विशेष रूप से विद्यार्थियों ने विद्यालय के समस्त शिक्षकों की कलाई पर भी राखी बाँधकर सम्मान और आत्मीयता का परिचय दिया।
इस अवसर प्रधानाचार्य संजीव कुमार ने बताया कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं एवं पारिवारिक मूल्यों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को भाईचारे, प्रेम, सम्मान और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक श्री निखिल स्वामी पवन, कंट्रोलर श्रीमती शीतल पवन, प्रधानाचार्य श्री संजीव कुमार सहित प्रिया पवन, ज्योति सिंह, मोहर सिंह, सौरभ पुंढीर, डॉ. पी.बी. समदर्शी, संगीता, बिक्की पंकज, हैदर अली, विजय सिंह, आकांक्षा, विकास, राहुल, तृप्ति, अभय, मोहित, खुशबू, हिमांशी, प्रियांशी, चेतना, उमा, संगम, रुचि, पलक, गुंजन एवं समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार ने रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएँ दीं।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsमोटरसाइकिल लूट और ज्वेलरी दुकान डकैती का पुलिस ने किया उद्भेदन, एक गिरफ्तार गढ़वा। गढ़वा पुलिस ने मोटरसाइकिल…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsराधा अष्टमी पर श्री बंशीधर मंदिर में भव्य दधीकादो उत्सव व महा भंडारा हरि कीर्तन पर झूमे श्रद्धालु,…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकधवन पंचायत में गरीब, असहाय व दिव्यांग 30 जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री वितरित श्री बंशीधर नगर। कधवन…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकवलदाग जंगल से लूटी बाइक से सोनभद्र में डकैती, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार भवनाथपुर में हथियार के बल…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsसड़क हादसे ने छीन ली एक और जिंदगी, पत्रकार रजनीश कुमार उर्फ बंटी का निधन रमना (गढ़वा)। रमना…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsरांची में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई विश्वकर्मा पूजा, श्रद्धालुओं ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना रांची। श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।