Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

रहली पुलिस की त्वरित कार्यवाही से चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

28 Aug 2026, 09:24 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

IMG 20260828 183645सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं चोरी गए वाहनों की बरामदगी हेतु पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना रहली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। दिनांक 26 अगस्त 2026 को फरियादी हरी सिंह पिता टीकाराम गौर, निवासी वनग्राम रहली द्वारा थाना रहली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी मोटरसाइकिल क्रमांक MP-15-ZM-7385 को अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना रहली में अपराध क्रमांक 583/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान दिनांक 27 अगस्त 2026 को थाना पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि चोरी गई मोटरसाइकिल को दो व्यक्ति गांधी चौक, रहली की ओर लेकर आ रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल गांधी चौक पर वाहन चेकिंग प्रारंभ की गई। वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर द्वारा बताए हुलिए के दो संदिग्ध व्यक्तियों को चोरी की मोटरसाइकिल सहित पकड़ा गया। पुलिस द्वारा पूछताछ एवं वैधानिक कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपियों की चोरी की घटना में संलिप्तता सामने आई। आरोपियों के कब्जे से चोरी गई मोटरसाइकिल क्रमांक MP-15-ZM-7385, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹65,000/- है, विधिवत जब्त की गई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी मे 1. गोलू पिता मान सिंह अहिरवार, उम्र 27 वर्ष, निवासी सिकंदर बरखेड़ा। 2. नीरज पिता धनिराम बंसल, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम गुंजोरा, थाना गढ़ाकोटा।
उक्त कार्रवाई निरीक्षक संजय ऋषिश्वर के नेतृत्व में थाना रहली पुलिस टीम द्वारा की गई। कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक सुदेश आदर्स, प्रधान आरक्षक क्रमांक 1712 वीरेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक मनोज ठाकुर, आरक्षक प्रवीण गुप्ता एवं आरक्षक सतीश पटेल की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही, थाना रहली पुलिस द्वारा त्वरित सूचना तंत्र, प्रभावी वाहन चेकिंग एवं तत्पर कार्रवाई के माध्यम से चोरी गई मोटरसाइकिल को बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा आमजन की संपत्ति की सुरक्षा के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता प्रदर्शित होती है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की19 Sep

कवलदाग जंगल से लूटी बाइक से सोनभद्र में डकैती, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

कवलदाग जंगल से लूटी बाइक से सोनभद्र में डकैती, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार भवनाथपुर में हथियार के बल…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की19 Sep

सड़क हादसे ने छीन ली एक और जिंदगी, पत्रकार रजनीश कुमार उर्फ बंटी का निधन एक्स

सड़क हादसे ने छीन ली एक और जिंदगी, पत्रकार रजनीश कुमार उर्फ बंटी का निधन रमना (गढ़वा)। रमना…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की18 Sep

रांची में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई विश्वकर्मा पूजा, श्रद्धालुओं ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना रांची

रांची में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई विश्वकर्मा पूजा, श्रद्धालुओं ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना रांची। श्री…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की18 Sep

श्रीबंशीधर नगर थाना को मिला नया प्रभारी, अविनाश राज ने संभाली कमान

श्रीबंशीधर नगर थाना को मिला नया प्रभारी, अविनाश राज ने संभाली कमान श्रीबंशीधर नगर (गढ़वा): श्रीबंशीधर नगर थाना…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की18 Sep

रमना थाना के नए थाना प्रभारी बने आदित्य कुमार नायक

रमना थाना के नए थाना प्रभारी बने आदित्य कुमार नायक तत्कालीन थाना प्रभारी आकाश कुमार का AHTU गढ़वा…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की18 Sep

बड़ी खबर | सहारनपुर में डिप्टी कमिश्नर के घर पहुंचा नकाबपोश युवक, पिस्टल दिखाकर पत्नी-बेटी को धमकाने का आरोप

पैरामाउंट ट्यूलिप कॉलोनी में शाम 7:55 बजे की घटना से मचा हड़कंप — बेटी के शोर पर बाहर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!