*बल्लारपुर पेपर मिल की 19.43 हेक्टेयर सरकारी जमीन नगर परिषद को सौंपी जाए, जिलाधिकारी से मांग*
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


*बल्लारपुर (चंद्रपुर)* | बल्लारपुर पेपर मिल की शासन जमा हुई 19.43 हेक्टेयर जमीन को नगर परिषद बल्लारपुर को हस्तांतरित करने की मांग तेज हो गई है। इस संबंध में नगर परिषद अध्यक्षा अलका अनिल वाढई, उपाध्यक्ष देवेंद्र आर्य, पूर्व नगराध्यक्षा छाया मडावी और नगरसेवक भास्कर माकोडे के शिष्टमंडल ने गुरुवार 28 अगस्त 2026 को जिलाधिकारी वसुमना पंत से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि बल्लारपुर शहर चंद्रपुर जिले का महत्वपूर्ण औद्योगिक और शहरी केंद्र है, लेकिन शहर की भौगोलिक स्थिति के कारण विकास के लिए जमीन की भारी कमी है। शहर के एक तरफ नदी, दूसरी तरफ वन क्षेत्र और कुछ दिशाओं में ग्राम पंचायत क्षेत्र होने से शहर का नियोजित विस्तार नहीं हो पा रहा है। बढ़ती आबादी, आवासीय कॉलोनियों, सड़कों, सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक सुविधाओं के लिए जमीन कम पड़ रही है।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि पेपर मिल की यह 19.43 हेक्टेयर जमीन शासन के पास जमा है और यह जमीन शहर के विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण जगह पर है। अगर यह जमीन नगर परिषद को मिलती है तो इसका उपयोग सार्वजनिक हित में किया जा सकेगा।
इस जमीन पर प्रधानमंत्री आवास योजना, श्रम साफल्य योजना, वाहन तल, मार्केट, नए रास्ते, पार्क, खेल और सांस्कृतिक सुविधाएं, प्रशासनिक इमारतें और भविष्य के विकास प्लान के तहत जरूरी सुविधाएं विकसित की जा सकती हैं।
शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी से मांग की कि शहर की मौजूदा स्थिति और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए इस जमीन को नगर परिषद को हस्तांतरित करने के लिए शासन स्तर पर प्रस्ताव भेजकर मंजूरी दिलाई जाए।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsमोटरसाइकिल लूट और ज्वेलरी दुकान डकैती का पुलिस ने किया उद्भेदन, एक गिरफ्तार गढ़वा। गढ़वा पुलिस ने मोटरसाइकिल…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsराधा अष्टमी पर श्री बंशीधर मंदिर में भव्य दधीकादो उत्सव व महा भंडारा हरि कीर्तन पर झूमे श्रद्धालु,…
पूरी खबर पढ़ें →
हमारे हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का अपना एक विशेष महत्व होता है। एकादशी तिथि व्रत पूजा भगवान…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकधवन पंचायत में गरीब, असहाय व दिव्यांग 30 जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री वितरित श्री बंशीधर नगर। कधवन…
पूरी खबर पढ़ें →
प्रतिवर्ष हिंदी महिना भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि के दिन अनंत चतुर्दशी पर्व मनाया जाता है। अनंत…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsनवनिर्मित इंदोरा- दिघोरी चौक उड़ान पुल का कल शनिवार 19 सितंबर 2026 को नागपुर के सुरेश भट्ट सभागृह…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।