अपनों की दुआओं से खिल उठा ‘पीहू’ का जन्मदिन, खुशियों ने लिखी स्नेह की नई इबारत
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


बलिया। जन्मदिन का उत्सव तब और खास हो जाता है, जब उसमें औपचारिकता से अधिक अपनों का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद शामिल हो। पीएम श्री विद्यालय अमतपाली, दबहड़ की प्रधानाध्यापिका प्रतिमा उपाध्याय ‘पीहू’ का जन्मदिन शुक्रवार को कुछ ऐसे ही आत्मीय एवं उल्लासपूर्ण माहौल में मनाया गया।
समारोह में शिक्षक, शिक्षामित्र, विद्यालय परिवार एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। केक काटकर ‘पीहू’ को जन्मदिन की बधाई दी गई तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की गई। बच्चों की उत्साहपूर्ण सहभागिता और आत्मीय शुभकामनाओं ने आयोजन को विशेष बना दिया।
जन्मदिन के अवसर पर सोशल मीडिया के माध्यम से भी शुभचिंतकों ने बधाइयों और मंगलकामनाओं की सौगात दी। इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिमा उपाध्याय के समर्पण, सक्रियता और उल्लेखनीय योगदान की सराहना की गई।
अपने जन्मदिन पर मिले अपार स्नेह से अभिभूत प्रतिमा उपाध्याय ‘पीहू’ ने कहा, “इस विशेष अवसर पर मिले अपनों के स्नेह, शुभकामनाओं और आशीर्वाद ने मेरे जन्मदिन को अविस्मरणीय बना दिया। आप सभी का प्रेम मेरे लिए सबसे अनमोल उपहार है, जिसके लिए मैं हृदय से आभारी हूं।”
समारोह में समरजीत सिंह, सुशील चौबे, शशिकांत जी, अजय सिंह, प्रमोद तिवारी, पुरुषोत्तम, शाहिद अख्तर, संत राज सिंह, पल्लवी सिंह एवं निरुपमा सिंह सहित विद्यालय परिवार के सदस्य तथा समस्त रसोइया उपस्थित रहे।
अपनों के प्रेम, बच्चों की मुस्कान और शुभकामनाओं की गर्माहट से सजा यह आयोजन एक साधारण जन्मदिन से आगे बढ़कर स्नेह, सम्मान और आत्मीय रिश्तों का खूबसूरत उत्सव बन गया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsनगर उंटारी। गढ़वा जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र में गोवंशीय पशुओं के अवैध परिवहन के मामले में…
पूरी खबर पढ़ें →
पिहोवा (एडिटर रोहित)-कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा की अनाज मंडी में हरियाणा किसान मज़दूर मोर्चा ने परमल धान की…
पूरी खबर पढ़ें →
पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यार्थियों ने बनाए मिट्टी के गणेश बागली। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड…
पूरी खबर पढ़ें →
गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी): क्षेत्र के छात्र-छात्राओं की छिपी हुई प्रतिभा को निखारने के लिए गत वर्ष की…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsगढ़वा। आगामी गणेश चतुर्थी, करमा पूजा एवं विश्वकर्मा पूजा को लेकर गढ़वा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकेतार। शिशु विद्या मंदिर, केतार में आज पहुंचकर मां सरस्वती जी एवं भारत माता के चित्र पर पुष्प…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।