मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर में शामिल हुए विधायक लारिया
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * नरयावली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत कर्रापुर में आयोजित *मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर में नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया* शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कलेक्टर , पुलिस अधीक्षक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ शिविर की व्यवस्थाओं एवं जनहित से जुड़े विषयों की जानकारी ली। विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने शिविर में उपस्थित नागरिकों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को जाना तथा संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के शीघ्र एवं प्राथमिकता के आधार पर निराकरण के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का उद्देश्य शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक सहज, पारदर्शी और समयबद्ध रूप से पहुंचाना है। सरकार की प्राथमिकता है कि आमजन को अपने कार्यों के लिए अनावश्यक परेशानी न हो और प्रशासनिक सेवाएं गांव एवं नगर स्तर तक प्रभावी रूप से उपलब्ध हों। शिविर में मंडल अध्यक्ष, पार्षदगण, कार्यकर्ता, प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता से जनसेवा, सुशासन और जनविश्व को और मजबूत करने का संदेश दिया गया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यार्थियों ने बनाए मिट्टी के गणेश बागली। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड…
पूरी खबर पढ़ें →
गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी): क्षेत्र के छात्र-छात्राओं की छिपी हुई प्रतिभा को निखारने के लिए गत वर्ष की…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsगढ़वा। आगामी गणेश चतुर्थी, करमा पूजा एवं विश्वकर्मा पूजा को लेकर गढ़वा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकेतार। शिशु विद्या मंदिर, केतार में आज पहुंचकर मां सरस्वती जी एवं भारत माता के चित्र पर पुष्प…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsधुरकी। प्रखंड क्षेत्र के खाला गांव स्थित टेढ़ी दामर टोले में बुधवार को समाजसेवी एवं भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र…
पूरी खबर पढ़ें →
लखीमपुर खीरी। जनपद लखीमपुर खीरी के थाना सिंगाही क्षेत्र में चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।